फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफरीदी की बदजुबानी पर गंभीर का पलटवार, कहा 'खुद करवाऊंगा उनके दिमाग का इलाज'

Sat, 04 May 2019 03:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir responded to Shahid Afridi's remarks said personally take him to psychiatrist
गौतम गंभीर

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' जारी हुई है। जारी होने के बाद से ही अफरीदी की किताब काफी विवादों में आ गई है। इसी किताब में अफरीदी ने गौतम गंभीर के खिलाफ नकारात्मक बातें भी लिखी हैं।



 

Gautam Gambhir responded to Shahid Afridi's remarks said personally take him to psychiatrist
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी

अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में व्यांग्यत्मक रूप में गंभीर के बारे में लिखा कि वह 'इस तरह का व्यवहार करते हैं जैसे वह डॉन ब्रैडमैन और जेम्स बॉन्ड दोनों की काबिलियत रखने वाले हैं और उनका रवैया भी अच्छा नहीं है और न ही उनका कोई महान रिकॉर्ड है।
 



 

Gautam Gambhir responded to Shahid Afridi's remarks said personally take him to psychiatrist
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई

इसपर हमेशा हाजिर जवाबी रहने वाले गौतम गंभीर ने भी पलटवार करते हुए ट्वीट किया और खुद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को मनोचिकित्सक के पास ले जाने की पेशकश की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को टैग करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ''शाहिद अफरीदी तुम मजाकिया व्यक्ति हो!! कोई नहीं, हम अब भी पाकिस्तानी लोगों को चिकित्सा के लिए वीजा दे रहे हैं। मैं खुद तुम्हें मनोचिकित्सक के पास लेकर जाऊंगा।''
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir responded to Shahid Afridi's remarks said personally take him to psychiatrist
अफरीदी गंभीर - फोटो : file

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान के अंदर और बाहर अच्छा तालमेल नहीं रहा है और मैदान के बीच दोनों के आपस में उलझने की चर्चाएं अक्सर होते रहती हैं।
 
बता दें कि रिटायरमेंट के बाद भी दोनों खिलाड़ियों को ट्वीटर पर अक्सर उलझते हुए देखा जाता रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed