टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए पहचाने जाते हैं। माही की तेज स्टंपिंग से दुनिया का हर बल्लेबाज कांपता है। कदमों का इस्तेमाल कर शॉट लगाने से तो डरता ही है। साथ-साथ आस-पास के रन लेने से भी घबराता है। धोनी न सिर्फ चुस्त और चपल हैं बल्कि चालाक भी हैं। बल्लेबाज को अपने जाल में फंसाकर, सही समय पर शिकार करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आयरलैंड में देखने को मिला।
VIDEO: सात समंदर पार मिला दूसरा धोनी, माही के अंदाज में की स्टंपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड दौरे पर खेले गए एकमात्र वन-डे मैच में डेब्यू करने वाले इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने 61 रन की नाबाद पारी से आयरलैंड को चार विकेट से तो मात दी है, साथ-साथ विकेट के पीछे भी कमाल दिखा दिया। जिसके बाद अब उनकी तुलना माही से हो रही है।
आयरलैंड की पारी के दौरान 25वें ओवर में जोए डेनली की तीसरी गेंद वाइड रही, जिसे बल्लेबाज खेलने से चूक गए। फोक्स ने गेंद को तुरंत कलेक्ट किया, लेकिन उन्होंने गेंद को फौरन ही स्टंप पर नहीं लगाया क्योंकि एंड्रयू बालबर्नी पूरी तरह क्रीज के अंदर थे। फोक्स ने बल्लेबाज के पिछले पैर के उठने का इंतजार किया और जैसे ही बालबर्नी ने बैकफुट से अपना पैर उठाया फोक्स ने गेंद विकेट पर लगा दी।
To all the former English players, what happened to your "spirit of the game" speech? #BenFoakes #IREvsENG https://t.co/7ucpgnkUXr
अंपायर अलीम दार ने फैसला इंग्लैंड के पक्ष में दिया। बालबर्नी 44 गेंदो पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फोक्स की इस स्टंपिंग से माइकल वॉन समेत कई पूर्व क्रिकेटर प्रभावित हुए। इस स्टंपिंग के अलावा फोक्स ने अपने डेब्यू वन-डे मैच में दो कैच भी पकड़े। टेस्ट डेब्यू पर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले फोक्स वन-डे डेब्यू में भी मैन ऑफ द मैच रहे।