{"_id":"5c0cb94cbdec224146724c80","slug":"gautam-gambhir-credits-anil-kumble-among-greatest-captains-he-has-played-under","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी-गांगुली नहीं, गंभीर ने किया खुलासा टीम इंडिया का कौन है सर्वश्रेष्ठ कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी-गांगुली नहीं, गंभीर ने किया खुलासा टीम इंडिया का कौन है सर्वश्रेष्ठ कप्तान
Sun, 09 Dec 2018 12:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की। उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने खुलासा किया है कि उनकी नजर में सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन हैं। उल्लेखनीय है कि गंभीर ने सौरव गांगुली या फिर एमएस धोनी का नाम नहीं लिया। बता दें कि 2003 में गंभीर ने सौरव गांगुली के नेतृत्व में ही टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू किया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि गौतम जिन कप्तानों के अंडर खेले, उनमें से वे किसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं और क्यों:
2 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : yahoo news
गौतम गंभीर ने कहा कि वह कई कप्तानों के अंडर में खेल चुके हैं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं। कुंबले को साल 2007 के आखिरी समय में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। तब राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। कुंबले इसी के साथ दुनिया के पहले लेग स्पिनर बने, जिन्होंने टीम की कमान संभाली। कुंबले के नेतृत्व में भारत ने घरेलू जमीन पर सात टेस्ट जीते। वहीं विदेशों में सात टेस्ट में दो जीत दर्ज की।
3 of 5
dhoni gambhir
गंभीर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'एक कप्तान और लीडर में फर्क होता है। मैंने अपने करियर में कई कप्तानों के अंडर में खेला है। सबसे स्वार्थरहित और ईमानदार व्यक्ति कुंबले ही रहे, जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा। मुझसे कई बार पूछा गया कि कौन सा कप्तान सर्वश्रेष्ठ है, जिसके नेतृत्व में मैंने खेला। मैंने हमेशा कहा कि एक कप्तान टीम के जैसे ही अच्छा होता है। आज मैं कैमरे के सामने पहली बार कह रहा हूं कि मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही लीडर रहे और वो हैं अनिल कुंबले। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gautam gambhir
37 वर्षीय गंभीर ने आगे कहा, 'मैंने कुंबले के नेतृत्व में पांच टेस्ट खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ मेरी वापसी हुई और फिर घर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली। मैंने लीडरशिप के बारे में कुंबले से बहुत कुछ सीखा। जिस तरह वह निस्वार्थ: और खेल के प्रति जुनूनी हैं, वह अपने क्रिकेट को लेकर बहुत ईमानदार हैं। मेरे ख्याल से संन्यास लेने के बाद खुलकर कह सकता हूं कि वह सर्वश्रेष्ठ लीडर थे, जिनकी कप्तानी में मैंने खेला।'
विज्ञापन
5 of 5
gautam gambhir
हाल ही में गंभीर ने कहा था कि उन्होंने भले ही दुश्मन बनाए, लेकिन वह शांति से नींद ले सके। उन्होंने कहा, 'मैं गलत चीजें और बनावटीपन बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुझे काफी लोग कहते हैं कि मैं थोड़ा सा नम्र हो सकता था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। हां, मैंने दुश्मन बनाए लेकिन मैं शांति से सोया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।