फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान कोहली के बारे में बोलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कोच पर भड़के गांगुली, कहा- वो बातें याद हैं

Sun, 09 Dec 2018 11:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly is unhappy with justin langers comments over virat kohli
sourav ganguly and virat kohli

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में विवाद कभी थमते नहीं हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने यह बोलकर बवाल किया कि अगर उनकी टीम विराट कोहली जैसे विकेट का जश्न मनाती तो दुनिया में सबसे घटिया कहलाती। लैंगर के शब्दों से पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बिलकुल खुश नजर नहीं आए। गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ पिछली प्रतिद्वंद्विता के किस्सों का ध्यान दिलाया।

sourav ganguly is unhappy with justin langers comments over virat kohli
Sourav Ganguly

2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की कप्तानी करने वाले गांगुली ने लैंगर को सलाह दी कि वह भारतीयों के जश्न पर आरोप लगाने से पहले पिछले किस्सों को याद करें जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेटों का जश्न मनाते थे। 

sourav ganguly is unhappy with justin langers comments over virat kohli
सौरव गांगुली

46 वर्षीय गांगुली ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में कहा, 'मैं जस्टिन लैंगर से एक बात कहना चाहता हूं। उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और जेसन गिलेस्पी के पुराने वीडियो फुटेज देखना चाहिए। इसके बाद वह कुछ बोले तो ठीक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly is unhappy with justin langers comments over virat kohli
team india

पता हो कि भारत के पूर्व ऑस्ट्रेलिया दौरों पर कंगारू गेंदबाजों के विकेट का जश्न मनाने का तरीका बेहद आक्रामक होता था, जिस पर टीम इंडिया के बल्लेबाज परेशान होते थे। बहरहाल, गांगुली ने एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को जीत का दावेदार बताया है।

विज्ञापन
sourav ganguly is unhappy with justin langers comments over virat kohli
ishant sharma

उन्होंने कहा, 'जी हां मुझे लगता है कि टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट में जीत दर्ज कर सकती है।' बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 323 रन का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed