फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हसन अली से पहले ये चार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कर चुके हैं भारतीय लड़कियों से शादी

Wed, 31 Jul 2019 07:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 31 Jul 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Four Pakistani sportsman who married with indian girls, hassan ali may marry an indian girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

1947 में बंटवारे से पहले भारत-पाकिस्तान दोनों एक मुल्क थे लेकिन उसके बाद दोनों देश अलग-अलग हो गए। बंटवारे के दौरान एक तरफ जहां अधिकतर लोग पाकिस्तान चले गए तो वहीं कुछ लोग हिंदुस्तान आ गए। ऐसे में दोनों तरफ के लोगों के कई रिश्तेदार अलग-अलग हो गए। लेकिन आज भी सरहदों के बंटने के बावजूद दोनों तरफ के लोगों में रिश्ते बरकरार हैं, इसलिए भी दोनों तरफ के लोगों में संबंध बने हुए हैं और आपस में शादियां भी होती रहती है।  



फिलहाल पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की भारतीय लड़की से शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में आईए जानते हैं, उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की। 
 

Four Pakistani sportsman who married with indian girls, hassan ali may marry an indian girl
ज़हीर अब्बास-रीता लूथरा - फोटो : social media

जहीर अब्बास-रीता लुथरा:
एशिया के ब्रेडमैन कहे जाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास ने अपनी रिश्तेदार नसरीन से निकाह किया था जिनसे उन्हें तीन बेटियां थीं। इसके बाद लंदन में अब्बास की मुलाकात भारतीय महिला रीता लुथरा से हुई। फिर लंबी दोस्ती के बाद दोनों ने 1988 में शादी कर लिया।  

शादी से पहले अब्बास ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। बाद में रीता लुथरा का धर्मांतरण कर उनका नाम समीना अब्बास कर दिया गया। दोनों फिलहाल कराची में रहते हैं और समीना का अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यापार चलाती हैं। 

Four Pakistani sportsman who married with indian girls, hassan ali may marry an indian girl
मोहसिन खान-रीना रॉय - फोटो : social media

मोहसिन खान-रीना रॉय:
1980 में पाकिस्तान के मशहूर टेस्ट क्रिकेटर और लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी। 

मोहसिन ने 80 के दशक में रीना से शादी कर के मुंबई में ही बस गए। दोनों की एक बेटी भी हुई जिसका नाम जन्नत रखा गया। हालांकि मोहसिन और रीना के बीच शादी संबंध अधिक दिन तक नहीं चले और 1990 के शुरुआती समय में ही दोनों अलग हो गए। उसके बाद मोहसिन अपनी बेटी के साथ वापस पाकिस्तान लौट गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Pakistani sportsman who married with indian girls, hassan ali may marry an indian girl
फैसल कुरैशी-नोनिता लाल - फोटो : social media

फैसल कुरैशी-नोनिता लाल:
पाकिस्तान के गोल्फ खिलाड़ी फैसल कुरैशी ने भारत की गोल्फ खिलाड़ी नोनिता लाल से शादी कर ली। दोनों ने 1990 में आपस में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों श्रीलंका चले गए उसके कुछ सालों बाद वापस दिल्ली में आकर बस गए। दोनों का एक बेटा भी है। 

विज्ञापन
Four Pakistani sportsman who married with indian girls, hassan ali may marry an indian girl
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

शोएब मलिक-सानिया मिर्जा:
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी कर ली। हालांकि मलिक ने सानिया से शादी से पहले साल 2000 में आयशा सिद्दीकी से निकाह की थी लेकिन सानिया से शादी के पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। 

दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार खिलाड़ी है और शादी के बाद भी दोनों ने अपना-अपना खेल जारी रखा। अब मलिक और मिर्जा को एक बेटा भी है जिसका नाम इझान है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed