{"_id":"5d41a0488ebc3e6d1425f90a","slug":"cafe-coffee-day-enterprises-vg-siddhartha-dead-photos-t-d-rajegowda-mamata-banerjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ को कर्मचारियों ने नम आंखों से किया याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ को कर्मचारियों ने नम आंखों से किया याद
Wed, 31 Jul 2019 07:36 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
vg siddhartha cafe coffee day
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीजी सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद मंगलवार को उनका शव मिला। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ। उनके निधन पर देशभर में सीसीडी के कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।
vg siddhartha cafe coffee day
- फोटो : PTI
श्रृंगेरी के विधायक टीडी राजेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि सिद्धार्थ आयकर विभाग के उत्पीड़न से परेशान थे। राजेगौड़ा ने कहा कि सिद्धार्थ 40 साल से पारिवारिक मित्र और सहयोगी थे। राजेगौड़ा के अनुसार सिद्धार्थ लापता होने से 4-5 दिन पहले परेशान थे। कर्ज चुकाने के लिए वे अपनी संपत्तियां बेचना चाहते थे। उनकी संपत्तियों का मूल्य उनके कर्ज से ज्यादा है। अगर उन्हें परेशान नहीं किया जाता तो वे आज जिंदा होते।
Paying tribute to vg siddhartha cafe coffee day
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीजी सिद्धार्थ की खुदकुशी को देश के लिए खतरनाक संकेत बताया है। बनर्जी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश में उद्योग जगत और कृषि का यह भविष्य नहीं होना चाहिए। बनर्जी ने कहा, "यदि सभी उद्योगपति इस तरह देश छोड़ देते हैं या आत्महत्या कर लेते हैं, तो क्या आपको नहीं लगता कि यह देश के लिए एक खतरनाक संकेत है? मैं आज दुखी महसूस कर रही हूं क्योंकि यह उद्योग या कृषि का भविष्य नहीं होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
vg siddhartha cafe coffee day
- फोटो : PTI
वीजी सिद्धार्थ की याद में बुधवार को पूरे देश में सीसीडी के सभी आउटलेट्स बंद रहे। उनकी मौत की सूचना के बाद उनकी कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार दोपहर करीब 12:10 बजे कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 19.98 फीसदी टूट गया। कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण करीब 2600 करोड़ है। कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने एसवी रंगनाथ को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं नितिन बग्माने को अंतरिम सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। बता दें कि कॉफी डे एंटरप्राइजेज के सीएफओ आर राम मोहन हैं।
विज्ञापन
vg siddhartha cafe coffee day
- फोटो : PTI
30 जुलाई को उनका एक खत मीडिया में चर्चित हुआ, जिसे उन्होंने कैफे कॉफी डे के कर्मचारियों और निदेशक मंडल को लिखा था। इससे पता चला कि वे काफी परेशान थे। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि, 'जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया उन्हें निराश करने के लिए मैं माफी चाहता हूं।' आत्महत्या से पहले लिखी चिट्ठी में सिद्धार्थ ने अपनी सभी संपत्तियों और परिसंपत्तियों की एक सूची भी दी थी। बता दें सिद्धार्थ वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा के बड़े दामाद हैं। कृष्णा यूपीए-2 सरकार (2009-12) के कार्यकाल में विदेश मंत्री थे और जब कांग्रेस में थे तो 1999-2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी बने।