फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday: करोड़ों भारतीयों की आस रहे सचिन के ये रिकॉर्ड अब तक हैं सलामत, आज मना रहे 51वां जन्मदिन

Wed, 24 Apr 2024 11:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Apr 2024 11:41 AM IST
सार

भारत सहित दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभमकामनाएं दे रहे हैं। सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है।

विज्ञापन
Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his 51 birthday check his record that still safe
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा भरने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चला है, लेकिन अभी भी जब कभी उनकी झलक दिख जाती है तो पूरा स्टेडियम 'सचिन... सचिन'... के शोर से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत सहित दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभमकामनाएं दे रहे हैं। सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं। 
Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his 51 birthday check his record that still safe
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी 
सचिन ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 80 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन और कोहली के बीच फासला 20 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं। 
Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his 51 birthday check his record that still safe
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन
भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज टेस्ट में 14000 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका है, वहीं सचिन ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं। 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जो अब तक 187 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his 51 birthday check his record that still safe
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI
वनडे में भी हैं सबसे आगे
सचिन ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। 
विज्ञापन
Former Indian batter Sachin Tendulkar Celebrate his 51 birthday check his record that still safe
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
छह बार वनडे विश्व कप में लिया हिस्सा
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था। सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया। भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। क्रिकेट फैंस के दिलों में आज भी वो पल याद है जब विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्यों ने कंधे पर सचिन को उठाकर मैदान के चक्कर लगवाए थे। सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ना अभी भी दुनिया के किसी बल्लेबाज के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed