दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को शहर में होंगे। वह अपराह्न चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को दोपहर चार बजे जारी करेगा। अमर उजाला ने भी अपने पाठकों के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की व्यवस्था की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार; वाराणसी जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह
13 राज्यों की 88 सीटों पर आज शाम थमेगा प्रचार
दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबर
आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जनसभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को शहर में होंगे। वह अपराह्न चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मोतीझील पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड का रिजल्ट आज
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को दोपहर चार बजे जारी करेगा। अमर उजाला ने भी अपने पाठकों के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की व्यवस्था की है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्टर कर या https://result.amarujala.com लिंक पर क्लिक कर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजे घोषित होते ही सबसे पहले आपको नतीजे यहां मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
रन चेज के नए किंग बने स्टोइनिस
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर