फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारीफ: ऋषभ पंत का मुरीद हुआ यह पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर, कहा- वह एक दुर्लभ प्रतिभा और विश्वस्तरीय खिलाड़ी

Mon, 29 Mar 2021 04:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 29 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Former England cricketer Ian bell praises rishabh pant says cant imagine team india without him
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

इंग्लैंड का भारत दौरा रोमांचक मुकाबले के साथ समाप्त हो चुका है। इस दौरे पर उसे तीनों प्रारूपों में हार मिली और भारतीय टीम ने टेस्ट, टी-20 के बाद वनडे सीरीज भी जीत ली। हालांकि इस दौरे पर भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में भी पंत ने मैच जिताऊ पारी खेली। यही कारण है कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी उनके मुरीद हो चुके हैं।

Former England cricketer Ian bell praises rishabh pant says cant imagine team india without him
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने पंत को ‘दुर्लभ प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकते हैं। बेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘मैं उसके बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता हूं। ऐसा अहसास होता है जैसे वह भविष्य है और वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने की राह पर है।’

Former England cricketer Ian bell praises rishabh pant says cant imagine team india without him
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह दुर्लभ प्रतिभा और यह उसकी शुरुआत है लेकिन उसका करियर सफल है। वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। वह वास्तविक मैच विजेता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Former England cricketer Ian bell praises rishabh pant says cant imagine team india without him
ऋषभ पंत - फोटो : social media

गौरतलब है कि पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। वहीं रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाए।


विज्ञापन
Former England cricketer Ian bell praises rishabh pant says cant imagine team india without him
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

बेल ने कहा, ‘उसके लिए यह श्रृंखला शानदार रही। तीनों प्रारूपों में उसने बेहतरीन खेल दिखाया। आज मैंने उसमें एक शांतचित बल्लेबाज भी देखा। उसने जोखिम भरे शॉट नहीं खेले और केवल लप्पेबाजी नहीं की।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed