फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   How Short Was The Boundary? Bouncer Clears Wicketkeeper's Head Without Batter's Touch; Watch Video

क्रिकेट इतिहास में पहली बार!: विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकली बाउंसर, सीधे बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी; वीडियो

Mon, 05 Oct 2026 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Oct 2026 11:57 AM IST
सार

कनाडा सुपर60 के सेमीफाइनल में अली खान की बाउंसर ने अजीब नजारा पेश किया। गेंद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकलकर सीधे बाउंड्री के पार चली गई। पहले लगा कि छक्का हो गया, लेकिन बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने गेंद को छुआ ही नहीं था। अंपायर ने वाइड और चार बाउंड्री रन मिलाकर पांच रन दिए।

विज्ञापन
How Short Was The Boundary? Bouncer Clears Wicketkeeper's Head Without Batter's Touch; Watch Video
क्रिकेट में अजीबोगरीब घटना - फोटो : Twitter

विस्तार

कनाडा सुपर60 फ्रेंचाइजी लीग के सेमीफाइनल में रविवार को ऐसा अजीब वाकया हुआ, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया। फैंस का मानना है कि शायद यह घटना क्रिकेट इतिहास में पहली बार घटी है। दरअसल, टोरंटो सिक्सर्स के तेज गेंदबाज अली खान ने मिसिसॉगा मास्टर्स के खिलाफ कीरोन पोलार्ड को बाउंसर गेंद डाली।

विज्ञापन


गेंद इतनी शॉर्ट थी कि बल्लेबाज के ऊपर से तो निकली है, विकेटकीपर के सिर के ऊपर से भी निकल गई। इसके बाद जो हुआ, वह और भी हैरान करने वाला था। गेंद विकेटकीपर को पार करने के बाद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर जमीन पर गिरी। कुछ पल के लिए लगा कि पोलार्ड के खाते में छक्का चला गया है और दर्शकों ने भी इस अजीब छक्के का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

क्यों नहीं दिया गया वाइड+6?
हालांकि, गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था। ऐसे में पोलार्ड के खाते में छक्का दर्ज नहीं किया जा सकता था। अंपायरों ने गेंद को वाइड करार दिया और गेंद के बाउंड्री के पार जाने पर चार अतिरिक्त रन दिए। इस तरह एक ही गेंद पर टोरंटो सिक्सर्स को कुल पांच रन मिले। यानी गेंद बल्लेबाज के बल्ले से नहीं लगी, फिर भी टीम के स्कोर में पांच रन जुड़ गए।
 

 

विज्ञापन

क्या कहते हैं नियम?
इस घटना को समझने के लिए क्रिकेट के एमसीसी (मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब) के नियम अहम हैं। नियमों के मुताबिक, गेंद के हवा में बाउंड्री के पार जाने भर से छक्का नहीं दिया जा सकता। छक्का तभी माना जाएगा, जब बल्लेबाज के बल्ले से गेंद का संपर्क हुआ हो।

  • नियम 19.7.1- बाउंड्री सिक्स: छक्का तभी दिया जाता है, जब गेंद को बल्लेबाज के बल्ले से मारा गया हो और वह मैदान के अंदर जमीन को छुए बिना बाउंड्री के बाहर गिरे।
  • नियम 19.7.2- बाउंड्री फोर: अगर गेंद को बल्ले से नहीं मारा गया और वह सीधे बाउंड्री तक पहुंच जाती है या उसे पार कर जाती है, तो उसे बाउंड्री चार माना जाता है। गेंद हवा में बाउंड्री पार करे या जमीन पर टप्पा खाने के बाद जाए, इससे फर्क नहीं पड़ता।
  • नियम 22.6- वाइड: वाइड गेंद पर बल्लेबाजी टीम को एक रन का वाइड पेनल्टी रन मिलता है। इसके अलावा गेंद बाउंड्री तक पहुंचती है तो बाउंड्री के रन भी जुड़ते हैं।


इस मामले में पोलार्ड ने गेंद को बल्ले से छुआ ही नहीं था। इसलिए हवा में बाउंड्री पार करने के बावजूद इसे छक्का नहीं दिया जा सकता था। गेंद वाइड थी, इसलिए एक रन वाइड का मिला और बाउंड्री पार करने के कारण चार रन और जुड़े। इस तरह टोरंटो सिक्सर्स को एक गेंद पर कुल पांच रन मिले।

विज्ञापन

कितनी छोटी हैं इस लीग की बाउंड्री?
इस घटना ने कनाडा सुपर60 की बाउंड्री की लंबाई को लेकर भी चर्चा छेड़ दी। यह 10 ओवर की फ्रेंचाइजी लीग है और मुकाबले में अली खान की बाउंसर सामान्य परिस्थितियों में बल्लेबाज को परेशान करने वाली गेंद मानी जाती। लेकिन यहां गेंद ने पोलार्ड को छुए बिना ही विकेटकीपर को पार किया और बाउंड्री तक पहुंच गई। यह पांच रन वाला अजीब खेल टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के सेमीफाइनल में हुआ। टोरंटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में मिसिसॉगा की टीम सात विकेट पर 121 रन ही बना सकी और टोरंटो ने नौ रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

आखिरी ओवर में भी नहीं बदली तस्वीर
मिसिसॉगा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, लेकिन अब्दुल-रहीम टॉपिन ने सिर्फ आठ रन दिए और खतरनाक आजम खान को आउट कर दिया। मुकाबला टोरंटो के नाम रहा, लेकिन सेमीफाइनल का सबसे अजीब पल अली खान की वही बाउंसर रही, जो छक्का जैसी दिखी, लेकिन पांच रन बनकर स्कोर में जुड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed