क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से 14 साल पहले वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैच में जो कुछ किया उसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने 28 मार्च 2004 को मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तिहरा शतक लगाया था। टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं। जब कभी 28 मार्च की बात होती है तो सहवाग की वो ऐतिहासिक पारी अपने आप यादों में गूंजने लगती है।
स्वर्णिम पल: सहवाग आज के दिन बने थे 'मुल्तान के सुल्तान', टेस्ट मैच में जड़ा था तिहरा शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2004 में लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई। भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। पारी की शुरूआत करने उतरे वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने जमकर बल्लेबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी निभाई। आकाश चोपड़ा 42 रन बनाकर सकलैन मुश्ताक का शिकार बने। लेकिन सहवाग ने अपना आक्रमण जारी रखा।
#OnThisDay in 2004, @virendersehwag etched his name in the record books as he became the first Indian to score a triple hundred in Test cricket against Pakistan in Multan. 👏 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/4jTjoCInqm
आकाश चोपड़ा के आउट होने के बाद राहुल द्रविड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन 6 रन बनाकर आउट हुए। द्रविड़ का विकेट मोहम्मद सामी ने लिया। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग का साथ देने सचिन तेंदुलकर आए। सचिन और सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर अपना प्रहार जारी रखा। इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। पहले दिन का जब खेल समाप्त हुआ तो भारत ने 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे।
इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। सचिन और सहवाग की कातिलाना बल्लेबाजी जारी रही। टेस्ट मैच के दूसरे दिन सहवाग ने अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 309 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जब सचिन 194 रनों पर नाबाद थे तब भारत ने पारी घोषित कर दी। सचिन और सहवाग के अलावा इस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने 39 और युवराज सिंह ने 59 रन बनाए थे। भारत ने पांच विकेट 675 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा की। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद सामी ने 2 विकेट लिए जबकि 1 विकेट सकलैन मुश्ताक को मिला।
इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 407 रन बनाए। पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से यासिर हमीद 91, इंजमाम उल हक 77 और अब्दुल रज्जाक ने 47 रन बनाए। लेकिन ये सभी बल्लेबाज फॉलोऑन नहीं टाल सके। टीम इंडिया की तरफ से इरफान पठान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी को 1-1 विकेट मिला।