क्रिकेट इतिहास में पहली बार!: विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकली बाउंसर, सीधे बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी; वीडियो
कनाडा सुपर60 के सेमीफाइनल में अली खान की बाउंसर ने अजीब नजारा पेश किया। गेंद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकलकर सीधे बाउंड्री के पार चली गई। पहले लगा कि छक्का हो गया, लेकिन बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने गेंद को छुआ ही नहीं था। अंपायर ने वाइड और चार बाउंड्री रन मिलाकर पांच रन दिए।
विस्तार
कनाडा सुपर60 फ्रेंचाइजी लीग के सेमीफाइनल में रविवार को ऐसा अजीब वाकया हुआ, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया। फैंस का मानना है कि शायद यह घटना क्रिकेट इतिहास में पहली बार घटी है। दरअसल, टोरंटो सिक्सर्स के तेज गेंदबाज अली खान ने मिसिसॉगा मास्टर्स के खिलाफ कीरोन पोलार्ड को बाउंसर गेंद डाली।
गेंद इतनी शॉर्ट थी कि बल्लेबाज के ऊपर से तो निकली है, विकेटकीपर के सिर के ऊपर से भी निकल गई। इसके बाद जो हुआ, वह और भी हैरान करने वाला था। गेंद विकेटकीपर को पार करने के बाद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर जमीन पर गिरी। कुछ पल के लिए लगा कि पोलार्ड के खाते में छक्का चला गया है और दर्शकों ने भी इस अजीब छक्के का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
क्यों नहीं दिया गया वाइड+6?
हालांकि, गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था। ऐसे में पोलार्ड के खाते में छक्का दर्ज नहीं किया जा सकता था। अंपायरों ने गेंद को वाइड करार दिया और गेंद के बाउंड्री के पार जाने पर चार अतिरिक्त रन दिए। इस तरह एक ही गेंद पर टोरंटो सिक्सर्स को कुल पांच रन मिले। यानी गेंद बल्लेबाज के बल्ले से नहीं लगी, फिर भी टीम के स्कोर में पांच रन जुड़ गए।
🚨 MAYBE FIRST TIME IN CRICKET HISTORY 🚨 Ali Khan bowls a bouncer, and the ball goes for a SIX 😳 That's a Wide + Six, possibly the first time this has happened in cricket history 😂 A must watch 👇🏻 https://t.co/6QACwUgT2T
— Richard Kettlebourogh Fans (@RichKettle07) October 5, 2026
🚨 CRICKET JUST WITNESSED THE UNEXPECTED! 😳🔥 Ali Khan delivers a BOUNCER… But somehow, the ball ends up sailing for a SIX! 💀🏏 That’s a WIDE + SIX 🤯😂 Could this be a first-ever moment in cricket history? 👀 You HAVE to watch this one! 🔥👇🏻 https://t.co/5IHaeHAmTu
— CricRaga (@CricRaga) October 5, 2026
Ali Khan bowls a bouncer, and the ball goes for a SIX 🤯 He did what even the world's fastest bowler, Shoaib Akhtar, could not do in his cricketing career. https://t.co/Djg5MZNfE3
— Brijendra Verma (@VermaJi_X) October 5, 2026
First in my bloodline to see a wide go for SIX. 😂🏏 Ali Khan bowls a bouncer… and it somehow goes for a SIX! 😳 That’s a Wide + Six (6wd). 🤯 Cricket really said: why choose one? 😂 A must-watch 👇🏻 https://t.co/D9qdo4zaji
— Dr. PK Poonia (@JollyScientist) October 5, 2026
क्या कहते हैं नियम?
इस घटना को समझने के लिए क्रिकेट के एमसीसी (मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब) के नियम अहम हैं। नियमों के मुताबिक, गेंद के हवा में बाउंड्री के पार जाने भर से छक्का नहीं दिया जा सकता। छक्का तभी माना जाएगा, जब बल्लेबाज के बल्ले से गेंद का संपर्क हुआ हो।
- नियम 19.7.1- बाउंड्री सिक्स: छक्का तभी दिया जाता है, जब गेंद को बल्लेबाज के बल्ले से मारा गया हो और वह मैदान के अंदर जमीन को छुए बिना बाउंड्री के बाहर गिरे।
- नियम 19.7.2- बाउंड्री फोर: अगर गेंद को बल्ले से नहीं मारा गया और वह सीधे बाउंड्री तक पहुंच जाती है या उसे पार कर जाती है, तो उसे बाउंड्री चार माना जाता है। गेंद हवा में बाउंड्री पार करे या जमीन पर टप्पा खाने के बाद जाए, इससे फर्क नहीं पड़ता।
- नियम 22.6- वाइड: वाइड गेंद पर बल्लेबाजी टीम को एक रन का वाइड पेनल्टी रन मिलता है। इसके अलावा गेंद बाउंड्री तक पहुंचती है तो बाउंड्री के रन भी जुड़ते हैं।
इस मामले में पोलार्ड ने गेंद को बल्ले से छुआ ही नहीं था। इसलिए हवा में बाउंड्री पार करने के बावजूद इसे छक्का नहीं दिया जा सकता था। गेंद वाइड थी, इसलिए एक रन वाइड का मिला और बाउंड्री पार करने के कारण चार रन और जुड़े। इस तरह टोरंटो सिक्सर्स को एक गेंद पर कुल पांच रन मिले।
इस घटना ने कनाडा सुपर60 की बाउंड्री की लंबाई को लेकर भी चर्चा छेड़ दी। यह 10 ओवर की फ्रेंचाइजी लीग है और मुकाबले में अली खान की बाउंसर सामान्य परिस्थितियों में बल्लेबाज को परेशान करने वाली गेंद मानी जाती। लेकिन यहां गेंद ने पोलार्ड को छुए बिना ही विकेटकीपर को पार किया और बाउंड्री तक पहुंच गई। यह पांच रन वाला अजीब खेल टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के सेमीफाइनल में हुआ। टोरंटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में मिसिसॉगा की टीम सात विकेट पर 121 रन ही बना सकी और टोरंटो ने नौ रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
आखिरी ओवर में भी नहीं बदली तस्वीर
मिसिसॉगा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, लेकिन अब्दुल-रहीम टॉपिन ने सिर्फ आठ रन दिए और खतरनाक आजम खान को आउट कर दिया। मुकाबला टोरंटो के नाम रहा, लेकिन सेमीफाइनल का सबसे अजीब पल अली खान की वही बाउंसर रही, जो छक्का जैसी दिखी, लेकिन पांच रन बनकर स्कोर में जुड़ी।