{"_id":"583c23254f1c1b9345de5333","slug":"five-best-innings-of-jadeja-s-test-careeer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर
Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सर' रविंद्र जडेजा ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 90 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 400 रन के पार पहुंचाया। यह उनके टेस्ट करियर का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि जडेजा अपनी इस पारी के दौरान अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया और मैदान के चारों तरफ रन बटोरे।
'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर
2 of 5
जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन(72) के साथ 97 रनों की साझेदारी कर बीच मझधार में फंसी टीम की नैया को किनारे लगाया । इसके बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जयंत यादव (55) के साथ 80 रनों की साझेदारी कर भारत को मोहाली टेस्ट में एक मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। जहां से भारत के हारने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले भी कई बार जडेजा निचले क्रम पर अपने बल्ले से कमाल कर चुके हैं। आइए उनकी ऐसी पांच पारियों पर नज़र डालते हैं।
'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर
3 of 5
जडेजा के टेस्ट की पांच बेस्ट पारियों की बात करें तो साल 2014 में क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर सर जडेजा की अर्धशतकीय पारी की बात करना जरूरी हो जाता है। इस मैच में जडेजा ने 68 रन की पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक था। इस मैच में भारत को जीत हासिल हुई थी। उनकी 68 रनों की पारी की बदौलत ही टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य रख सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर
4 of 5
जडेजा की तीसरी बेस्ट पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ है। जो उन्होंने इसी साल अक्टूबर में भारत के 500वें टेस्ट के दौरान कानपुर में खेली थी। जडेजा ने मेहमान टीम के खिलाफ 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेल कर टीम को संकट से बाहर निकाला था। इस मैच में भी भारत को जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
'सर' जडेजा ने इन टेस्ट पारियों में किया विरोधियों को बेअसर
5 of 5
जडेजा के टेस्ट करियर की चौथी बेस्ट पारी की बात करें तो उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 43 रनों खेलकर टीम को बढ़त दिलाई थी। वहीं पांचवी बेस्ट पारी की बात करें तो जड़ेजा ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में ही 42 रनों की नाबाद पारी खेल कर टीम को मजबूती प्रदान की थी।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रविंद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक खेले गए 23 मैच में कुल 772 रन बनाए हैं, साथ ही इतने ही मैचो की 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.45 की औसत से 91 विकेट हासिल किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।