फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर ये खिलाड़ी न होता तो 2012 में ही खत्म हो जाता कोहली का टेस्ट करियर : सहवाग

Tue, 29 Nov 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Indian selectors wanted virat drop out in 2012 austrelian tour : shewag

विश्व क्रिकेट में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाने वाले 28 वर्षीय विराट कोहली एक समय टेस्ट करियर की शुरूआत में भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह खुलासा अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री के दौरान किया। 

2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग

Indian selectors wanted virat drop out in 2012 austrelian tour : shewag

उन्होंने बताया "चयनकर्ता 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में तीसरे टेस्ट मैच में कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल करना चाहते थे। लेकिन पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मैंने विराट के नाम की सिफारिश कर उन्हें तीसरे मैच में खेलने का एक और मौका दिया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है।"

2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग

Indian selectors wanted virat drop out in 2012 austrelian tour : shewag

सहवाग के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब था। उन्होंने मात्र 10.75 की औसत से रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने कोहली को टीम से बाहर निकालने का और रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने का पूरा मन बना लिया था, लेकिन हम दोनों को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा था इसलिए हमने उन पर भरोसा जता कर तीसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग

Indian selectors wanted virat drop out in 2012 austrelian tour : shewag

उस मैच की दोनों परियों में विराट ने 44 और 75 रनों की उपयोगी पारी खेल कर सबका भरोसा जीत लिया था। जिसके बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में शतक भी जड़ा। जिसके बाद उनका प्रदर्शन हर मैच के साथ और बेहतर होता गया और वह दो साल बाद टेस्ट टीम के कप्तान भी चुन लिए गए।

विज्ञापन

2012 में कोहली को टीम से बाहर करना चाहते थे चयनकर्ता : सहवाग

Indian selectors wanted virat drop out in 2012 austrelian tour : shewag

कोहली इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि विराट ने अबतक 51 टेस्ट मैच की 87 पारियों में 48.21 की बेहतरीन औसत से 3953 रन बनाए हैं। जिसमें  14 शतक, 2 दोहरे शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed