{"_id":"5a45e3424f1c1ba7668bcc9a","slug":"fatal-injuries-on-cricket-field-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"YEAR ENDER 2017: इस साल क्रिकेट मैदान पर हुए इन 4 बड़े हादसों ने रोक दी थी सांसें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
YEAR ENDER 2017: इस साल क्रिकेट मैदान पर हुए इन 4 बड़े हादसों ने रोक दी थी सांसें
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Fatal injuries in 2017
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान पर हादसे और खिलाड़ियों का चोटिल होना सामान्य है, लेकिन कई बार ये हादसे इतने गंभीर होते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है या फिर अपना क्रिकेट करियर ही खत्म करने पर मजबूर होना पड़ता है।
Fluke Fletcher
- फोटो : File
साल का सबसे बड़ा हादसा इंग्लैंड में खेले जा रहे नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में हुआ। बर्मिंघम और वॉर्विकशायर के बीच खेले जा रहे इस मैच में तेज गेंदबाज फ्लूक फ्लेचर के सिर पर इतनी तेज गेंद लगी कि आधा घंटे से तक मैच खेला ही नहीं गया। ल्यूक फ्लेचर बर्मिंघम की पारी का चौथा ओवर फेंक रहे थे और सामने बल्लेबाज थे सैम हेन। सैन हेन ने इतनी तेज शॉट मारा कि वो सीधे फ्लेचर के सिर पर जा लगा।
उनका सिर खून से लतपथ हो चुका था और उन्हें किसी तरह मैदान के बाहर ले जाया गया। अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद अब फ्लेचर मैदान में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ये देखिए वीडियो-
उनका सिर खून से लतपथ हो चुका था और उन्हें किसी तरह मैदान के बाहर ले जाया गया। अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद अब फ्लेचर मैदान में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ये देखिए वीडियो-
mushfiqur rahim
- फोटो : File
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम के साथ घटी इस साल की दूसरी सबसे बड़ी घटना। वेलिंग्टन टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी की बाउंस को रहीम ठीक से खेल नहीं पाए और बॉल सीधे उनके सिर पर जा लगी। वो तो शुक्र है कि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था और बॉल उनके हेलमेट के पीछे लगी।
बॉल लगने के बाद ही रहीम वहीं क्रीज पर चित हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। रहीम के सिर पर लगी इस बॉल की रफ्तार 135 किमी. की थी।
ये देखिए वीडियो-
बॉल लगने के बाद ही रहीम वहीं क्रीज पर चित हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। रहीम के सिर पर लगी इस बॉल की रफ्तार 135 किमी. की थी।
ये देखिए वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
ahmad shahzad
- फोटो : File
पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहजाद हालांकि किसी बॉलर के शिकार नहीं हुए बल्कि वो एक बल्लेबाज से जा टकराए और घायल हो गए। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे टी20 मैच में शहजाद प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे।
सोहेल तनवीर मैच का चौथा ओवर लेकर आते हैं और सामने मार्लोन सैमुअल्स होते हैं। सैमुअल्स ने हल्के हाथों से बॉल को प्वाइंट की तरफ खेला और रन बनाने के लिए भाग पड़े। वहीं दूसरी तरफ नॉन स्ट्राइक पर खड़े चैडविक कार्लटन दौड़ पड़े। इस रन को रोकने के लिए तेज भागकर बॉल को पकड़ने की फिराक में वो अपना संतुलन खो बैठते हैं और कार्लटन से जा टकराते हैं।
कार्लटन का घुटना शहजाद की गर्दन के पीछे इतनी जोर से लगा कि शहजाद उठ नहीं पाए। इसके बाद उन्हें एंबलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Sheffield Shield
- फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया में शैफील्ड शील्ड के मैच के दौरान एक बल्लेबाज का बैट विकेटकीपर के सिर पर लग गया। साउथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक लेहमैन ने एक गेंद पर तेजी से बल्ला घुमाया जो विकेट से सटकर कीपिंग कर रहे विक्टोरिया टीम के सैम हॉर्पर के सिर पर लगा। बल्ला लगते ही हॉर्पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हालांकि विकेटकीपर हार्पर ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन इसके बावजूद वे मैदान में गिर गए। विकेटकीपर हॉर्पर को सीटी स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया, जांच के बाद पता लगा कि हार्पर के सिर के अंदर इंटरनल ब्लीडिंग नहीं हो रही है।
ये देखिए वीडियो-
https://www.facebook.com/cricketcomau/videos/10155009615084313/