फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई आग हादसा: बच जाती कई जिंदगियां, मगर ये बड़ी भूल कर बैठी थी महिलाएं, देखें तस्वीरें

Fri, 29 Dec 2017 11:01 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
 major fire incident happened at mumbai kamala mills compound where many dies

साल 2017 में कई बड़े हादसों का शिकार हुई मुंबई एक बार फिर मौत के मंजर का सामना कर रही है। इस बार मुंबई भीषण आग हादसे की चपेट में आई है, जहां करीब 14 जिंदगियां मौत के भेंट चढ़ गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। ये आग मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक पब में लगी थी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में 12 महिलाएं शामिल हैं।

 major fire incident happened at mumbai kamala mills compound where many dies

पुलिस जांच में हादसे को लेकर कई गंभीर बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां ऑल वुमन लास्ट नाइट  थीम पर पार्टी आयोजित की गई थी और इसलिए यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।

 major fire incident happened at mumbai kamala mills compound where many dies

ज्यादातर लाश वॉशरूम से बरामद की गई हैं, क्योंकि महिलाओं ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया था और यहीं उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई थी। दरअसल, वॉशरूम में आग का धुंआ घुस गया था और महिलाएं इस हालत में नहीं थी कि खुद को उससे बाहर निकाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
 major fire incident happened at mumbai kamala mills compound where many dies

हादसे को लेकर हुए खुलासों में यह पता चला है कि कमला मिल्स कंपाउंड में कई लापरावाही बरती गईं। आग के केंद्र वन अबब रेस्टोरेंट में फायर नियमों का पालन नहीं किया गया, क्योंकि फायर एग्जिट का गेट आग लगने के दौरान बंद था। इतना ही नहीं वहां आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
 major fire incident happened at mumbai kamala mills compound where many dies

आग इस कदर फैल रही थी कि वह वन अबब से मोजेज लाउन, लंदन टैक्सी बार तक पहुंच गई। पुलिस जांच के मुताबिक मौके पर मची भगदड़ लोगों की मौत का बड़ा कारण बनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed