{"_id":"586741464f1c1b741aeee9c0","slug":"dj-bravo-out-of-big-bash-league-due-to-hamstring-injury","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर
Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
DJ bravo out of big bash League due to hamstring injury
DJ bravo out of big bash League due to hamstring injury
Updated Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रॉवो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के ऑलराउंर ड्वेन ब्रावो बिग बैश लीग में खेले गए एक मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। मेलबोर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। उन्हें फील्डिंग के दौरान यह चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्टेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।
बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
मैच के दौरान पर्थ की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। मेलबर्न की ओर से खेलने वाले ब्रावो फील्डिंग कर रहे थे। पारी के 11वें ओवर में ब्रेड हॉग की गेंद पर बल्लेबाज क्लिंगर ने ऑफ साइड में एक बेहतरीन शॉट खेला। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे ब्रावो गेंद को रोकने के लिए भागे और गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया। लेकिन इसी दौरान वह चोटिल हो गए।
बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
गेंद को रोकने के लिए जैसे ही ब्रेवो झुके और बॉल को उठाया। उस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह मैदान पर गिर पड़े। वह कंधे के बल जमीन पर गिरे इस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि ब्रवो को स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर
4 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
जांच के बाद मालूम हुआ कि चोट ज्यादा गंभीर है। इस चोट के कारण वह कई महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। अब सर्जरी कराने के बाद ही वह मैदान में वापसी कर पाएंगे। उनके प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बड़ा झटका है। ब्रावो के नहीं खेलने से टीम पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि ब्रावो दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक है।
विज्ञापन
बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर
5 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
चोट के बाद ब्रावो ने कहा कि मुझे अब जल्द से जल्द सर्जरी और रिहैब के लिए जाना होगा ताकि मैं जल्द से जल्द फिट होकर वापसी कर सकूं। इस चोट के कारण ब्रावो अब 9 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग शायद ही खेल पाएं। वह लाहौर कलंदर्स टीम के लिए खेलते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।