फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी हैं डीआरएस के बॉस, अंपायर माफी मांग अपना फैसला देते हैं बदल

Fri, 01 Sep 2017 11:42 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 01 Sep 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
 dhoni will always will be captain of DRS in cricket
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली एमएस धोनी के अनुभव का पूरा उपयोग कर रहे हैं। धोनी में क्रिकेट की काफी समझ है। विकेट के पीछे दूर खड़े होकर भी वह काफी चौकन्ने हैं। मौजूदा वन डे सीरीज में कप्तान ‌विराट कोहली ने तीन बार धोनी से पूछकर अंपायर के फैसले को चुनौती दी। बाद में अंपायरों को अपना फैसला बदलना पड़ा। नतीजन धोनी के अनुभव से तीनों बार टीम इंडिया को श्रीलंका के विकेट मिले।

चौथे वन डे में विराट ने धोनी से पूछ 2 बार लिया डीआरएस 

 dhoni will always will be captain of DRS in cricket
धोनी और मनीष पांडे
चौथे वन डे में कोलंबो में श्रीलंकाई पारी के दौरान तीसरे ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंद निरोशन डिकवेला के ग्लव्स से लगकर धोनी के दस्ताने पर गई। ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रायफल ने आउट देने के बजाय गेंद को ही वाइड करार दिया। विराट ने धोनी से सलाह ली और उनके कहने पर तुरंत डीआरएस मांगा। तीसरे अंपायर ने ‌डिकवेला को आउट करार दिया। इस तरह श्रीलंका को पहला झटका लगा। श्रीलंका का स्कोर उस समय 22 रन था।  

आठवें ओवर में धोनी के कहने पर विराट ने रिव्यू मांगा 

 dhoni will always will be captain of DRS in cricket
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
श्रीलंकाई पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह आठवां ओवर फेंक रहे थे। दिलशन मुनावीरा का कैच विकेट के पीछे धोनी ने ले लिया। अपील के बाद भी अंपायर रविंद्र विमलासिरी ने आउट नहीं दिया। बुमराह ने कोहली से रिव्यू के लिए कहा और कोहली ने धोनी से बात की। धोनी के कहने पर विराट ने डीआरएस लिया और तीसरे अंपायर ने मुनावीरा को आउट दिया। इस बार अंपायर विमलासिरी को अपने फैसले पर माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे वन डे में भी धोनी अंपायरों पर पड़े भारी 

 dhoni will always will be captain of DRS in cricket
महेंद्र सिंह धोनी
सीरीज के तीसरे मैच में पल्लेकल में श्रीलंकाई पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर निरोशन डिकवेला को अंपायर जोइल विल्सन ने पगबाधा आउट नहीं दिया। विराट ने धोनी से पूछा और तुरंत रिव्यू लिया। यहां भी अंपायर धोनी के अनुभव से रह गए पीछे। बाद में जोइल विल्सल को माफी मांगने के बाद अपना फैसला बदलना पड़ा। 
 
विज्ञापन

आगे भी अनुभवी धोनी होंगे महत्वपूर्ण 

 dhoni will always will be captain of DRS in cricket
धोनी को टीम ने 300वें वनडे पर दिया मोमेंटो
विराट कोहली हमेशा कहते रहे हैं कि धोनी हमेशा हमारे कप्तान बने रहेंगे। विराट मैच के अहम पलों में धोनी से पूरी शिद्दत के साथ राय लेते हैं। विराट को इसका हमेशा लाभ होता है। 2019 विश्व कप में धोनी अपने अनुभव की वजह से ही विराट और टीम इंडिया के लिए बेहद मददगार होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed