{"_id":"6b06e490baa7d7f1f400d70a","slug":"bcci-vice-president-rajeev-shukla-says-mohammed-siraj-should-not-be-dragged-into-selection-controversy-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर बीसीसीआई की सफाई: राजीव शुक्ला बोले- चयन करना कोच और कप्तान का काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर बीसीसीआई की सफाई: राजीव शुक्ला बोले- चयन करना कोच और कप्तान का काम
Wed, 25 Nov 2026 07:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:09 PM IST
सार
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर उठे सवालों के बीच कहा कि खिलाड़ी को चयन विवाद में बेवजह नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लेइंग-11 का चयन पिच और परिस्थितियों को देखकर कोच और कप्तान करते हैं।
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए हालिया टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला लगातार चर्चा में है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिराज को चयन से जुड़े विवाद में बेवजह नहीं घसीटना चाहिए। प्लेइंग-11 का चयन करना कोच और कप्तान का काम है और इसमें कई परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
बुमराह
- फोटो : BCCI
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था भारत
दरअसल, वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज को मौका दिया था। हालांकि, 48 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखा गया। इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए थे। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी, लेकिन इसके बावजूद टीम न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में ऑलआउट नहीं कर सकी। मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 239 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा लिया। इस नतीजे के बाद भारतीय टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को भी झटका लगा।

मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
सिराज को विवाद में घसीटना ठीक नहीं: शुक्ला
पीटीआई से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि मोहम्मद सिराज को किसी भी तरह के विवाद में शामिल करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सिराज को किसी तरह के विवाद में घसीटना चाहिए। यह ठीक नहीं है। प्लेइंग-11 का चयन कोच और कप्तान को करना होता है। किसी खिलाड़ी को बेवजह इस तरह के विवाद में लाना अच्छी बात नहीं है।' शुक्ला ने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें सिराज को बाहर रखने के पीछे क्रिकेट से इतर कारण बताए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सिराज टीम का हिस्सा हैं और प्लेइंग-11 का फैसला पिच की स्थिति, विकेट के व्यवहार और मैच की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

गावस्कर और शास्त्री ने भी उठाए थे सवाल
सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस फैसले को स्वीकार करना मुश्किल बताया था। वहीं, पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी सिराज के अनुभव, आक्रामकता और सीम मूवमेंट का फायदा उठाने की क्षमता का हवाला देते हुए टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठाए थे।

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुए राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने इस दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इतनी कम गेंदों में 200 से ज्यादा रन बनाना आसान नहीं है।
शुक्ला के मुताबिक, वैभव की इस उपलब्धि की वजह से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव ने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उससे भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूती मिलेगी और उनका अपना करियर भी बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा।

टीम में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक मानते हैं शुक्ला
भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर पूछे गए सवाल पर शुक्ला ने कहा कि देश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। लगातार नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और इसे आपसी प्रतिस्पर्धा के बजाय भारतीय क्रिकेट के विकास के तौर पर देखना चाहिए। उन्होंने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सामूहिक रूप से देखना चाहिए, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के लिए यह अच्छी बात है कि लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी इसी नई प्रतिभा की ताजा मिसाल हैं।