फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने तोड़ा श्रीलंका का सपना, अब वेस्टइंडीज से होगी फाइट!

Fri, 01 Sep 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
team india destroy srilankas dream to get direct entry in 2019 world cup
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को चौथे वन-डे में 168 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में न सिर्फ 4-0 की बढ़त बनाई, बल्कि श्रीलंका का 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री का सपना भी तोड़ दिया। 

team india destroy srilankas dream to get direct entry in 2019 world cup
श्रीलंका क्रिकेट टीम

दरअसल, मौजूदा वन-डे सीरीज से पहले ही साफ हो गया था कि अगर श्रीलंका को 2019 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे हर हाल में दो वन-डे जीतना होंगे। मगर टीम इंडिया ने क्रिकेट के हर विभाग में श्रीलंका को मात दी और शुरुआती चारों मुकाबले जीत लिए। श्रीलंकाई फैंस के लिए भी ये तगड़े झटके वाली खबर है।

team india destroy srilankas dream to get direct entry in 2019 world cup

1996 वर्ल्ड चैंपियन को सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ दो मैच जीतने की जरुरत थी ताकि वो आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में वेस्टइंडीज से आगे रहे। बता दें कि क्वालिफिकेशन की कट ऑफ तारीख 30 सितंबर है। श्रीलंका की टीम फिलहाल आईसीसी वन-डे रैंकिंग में 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। उसके वेस्टइंडीज से 10 अंक ज्यादा है।  वर्ल्ड कप में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष आठ स्थानों पर काबिज टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india destroy srilankas dream to get direct entry in 2019 world cup
श्रीलंका - फोटो : ICC

हालांकि, श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारत से 0-4 से पिछड़ने के बाद श्रीलंका को अब वेस्टइंडीज की आगामी सीरीज में उसकी कम से कम एक हार पर निर्भर रहना होगा। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका को वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल सकती है। अगर श्रीलंका रविवार (3 अगस्त) को भारत के खिलाफ आखिरी मैच में जीत लेता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे। वैसे इतने अंक भी क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।

विज्ञापन
team india destroy srilankas dream to get direct entry in 2019 world cup
west indies - फोटो : pti

अब 2019 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच घमासान होगा। विंडीज के पास भी लंका से आगे निकलने का मौका है। कैरीबियाई टीम अगर अपने आने वाले 6 मैच जीत लेती है तो उसके भी 88 अंक हो जाएंगे। विंडीज तब दशमलव अंक के अंतर से श्रीलंका पर बढ़त लेने में सफल होगी और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed