{"_id":"59a3e70d4f1c1bf8748b459f","slug":"dhoni-best-5-odi-innings-who-called-him-best-finisher-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वन डे के बेस्ट फिनिशर हैं धोनी, यहां जानिए उनकी पांच बेमिसाल पारियां ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वन डे के बेस्ट फिनिशर हैं धोनी, यहां जानिए उनकी पांच बेमिसाल पारियां
Mon, 28 Aug 2017 05:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे और तीसरे वन डे में शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। धोनी ऐसे प्रदर्शन के बाद 2019 के विश्व कप के लिए टीम में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं। धोनी की यह दो पारियां बता रही हैं कि वह अब भी वन डे के बेस्ट फिनिशर हैं। यहां हम आपको धोनी के कैरियर की पांच बेस्ट वन डे इनिंग के बारे में बताएंगे।
5 अप्रैल 2005 को विशाखापट्टनम में पाक के खिलाफ 148 रन
2 of 6
धोनी
- फोटो : the rising news
धोनी ने इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 123 गेंद पर 148 रन बनाए थे। पाक के खिलफ छह मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में सहवाग ने तूफानी शुरुआत करते हुए महज 40 गेंद में 74 रन ठोंक दिए। इसके बाद धोनी ने मोर्चा संभाला। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 356 रन बनाए। पाक 298 रनों पर ऑल आउट हो गया।
31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन
3 of 6
धोनी
- फोटो : inext live
श्रीलंका के भारत दौरे में सात मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जयपुर में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के की मदद से 145 गेंद में नाबाद 183 रन बना दिए। धोनी के धमाल के बाद टीम इंडिया ने महज 46 ओवर में ही श्रीलंका के 298 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने 138 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 फरवरी 2006 को पाक के खिलाफ लाहौर में नाबाद 72 रन
4 of 6
धोनी
पाकिस्तान में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में लाहौर में पाक की खतरनाक गेंदबाजी के आगे महज 46 गेंद में ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। मैन ऑफ मैच धोनी की तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी दिल खोलकर तारीफ की। पाक ने 288 रन बनाए थे। सचिन ने 95 रन बनाए। सचिन के आउट होने के बाद 14 ओवर में 100 रन बनाने थे। धोनी और युवराज ने मैच जिता दिया। धोनी ने 72 रनों की पारी में 13 चौके जड़ दिए।
विज्ञापन
2 अप्रैल 2011 को मुंबई में विश्व कप फाइनल में नाबाद 91 रन
5 of 6
धोनी
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 274 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने 103 रन बनाए। भारत के तीन विकेट गिर गए। बाद में धोनी नंबर क्रम में बदलाव करते हुए युवराज से पहले बैटिंग करने आए और 74 गेंद पर शानदार नाबाद 91 रन बनाते हुए भारत को विश्व कप दिलाया। धोनी ने विश्व कप का विजयी छक्का मारा। धोनी की बदौलत भारत ने 48 ओवर में ही 277 रन बना लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।