{"_id":"68590c768eca68dccf06aa8c","slug":"dhanashree-in-england-shares-pics-with-caption-fresh-air-and-new-beginnings-ind-vs-eng-test-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanashree: इंग्लैंड में क्या कर रही हैं धनश्री? 18 तस्वीरें साझा कीं, कैप्शन में लिखा- ताजी हवा और नई शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhanashree: इंग्लैंड में क्या कर रही हैं धनश्री? 18 तस्वीरें साझा कीं, कैप्शन में लिखा- ताजी हवा और नई शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:42 PM IST
सार
धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'पेनरुडॉक में गांव का जीवन। सुबह की कॉफी का आनंद, हरे-भरे खेत, नीला आसमान...जहां जिंदगी की रफ्तार धीमी हो जाती है। ताजी हवा, नई शुरुआत।'
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में जारी है। इसी बीच युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और वह भी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। धनश्री इंग्लैंड में नई-नई जगहों का भ्रमण कर रही हैं और इसकी तस्वीर भी साझा कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और एक गांव की यात्रा के बारे में बताया। लेक डिस्ट्रिक्ट नाम की इस जगह पर धनश्री ने काफी मस्ती किया और उस जगह की तारीफ भी की है। धनश्री ने 18 तस्वीरें साझा की हैं।
Trending Videos
2 of 7
धनश्री
- फोटो : instagram
धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'पेनरुडॉक में गांव का जीवन। सुबह की कॉफी का आनंद, हरे-भरे खेत, नीला आसमान...जहां जिंदगी की रफ्तार धीमी हो जाती है। ताजी हवा, नई शुरुआत।' तस्वीरों में धनश्री प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। वह काफी खुश भी दिख रही हैं। उन्होंने खेतों के बीच बैठकर और सड़क पर अलग-अलग पोज में तस्वीरें साझा की हैं। वह अपनी कार में ईंधन भी भरती दिख रही हैं।
दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी
चहल और धनश्री इसी साल मार्च में एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों का तलाक हो चुका है। धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। कई महीनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। शादी के चार साल बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
धनश्री
- फोटो : instagram
महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल
हालांकि, दोनों में किस बात को लेकर अनबन हुई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
धनश्री
- फोटो : instagram
काफी समय से चल रही थीं अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला था। तलाक की अटकलों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए थे और अपनी भावनाएं स्पष्ट की थीं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।