फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: करियर के आखिरी मुकाबले में कप्तानी करेगा यह खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को झटका

Fri, 29 Dec 2023 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 09:27 AM IST
सार

एल्गर ने पहले टेस्ट में तेम्बा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी। डीआरएस के फैसले वही लेते दिखे थे। ऐसे में उनके लिए इससे बड़ा पल क्या होगा कि अपने आखिरी मैच में वह राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
Dean Elgar Captain South Africa against India 2nd Test IND vs SA Farewell Match at Newlands Cricket Ground
तेम्बा बावुमा और डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान तेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में चोट लगी थी। इस वजह से वह पहली पारी के अधिकांश समय और दूसरी पारी में पूरी तरह से न तो फील्डिंग कर पाए और न ही बल्लेबाजी के लिए आए।


इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पारी और 32 रन से जीत हासिल की। तेम्बा की गैरमौजूदगी में डीन एल्गर कप्तानी करते दिखेंगे। दूसरा टेस्ट एल्गर के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह आखिरी मैच होगा। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही एलान कर दिया था कि केप टाउन टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
Dean Elgar Captain South Africa against India 2nd Test IND vs SA Farewell Match at Newlands Cricket Ground
डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर ने पहले टेस्ट में तेम्बा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी। डीआरएस के फैसले वही लेते दिखे थे। ऐसे में उनके लिए इससे बड़ा पल क्या होगा कि अपने आखिरी मैच में वह राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे। तेम्बा के कप्तान बनने से पहले एल्गर ही टेस्ट के कप्तान थे। हालांकि, कुछ सीरीज के नतीजे पक्ष में नहीं रहने के बाद बावुमा को कप्तान बनाया गया था। बावुमा को भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। स्कैन के बाद उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का पता चला। बावुमा को अंतिम टेस्ट के लिए जुबैर हमजा ने रिप्लेस किया है। 
Dean Elgar Captain South Africa against India 2nd Test IND vs SA Farewell Match at Newlands Cricket Ground
शतक लगाने के बाद डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर को सेंचुरियन टेस्ट में 185 रन की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया था। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 85 टेस्ट खेल चुके हैं और इसकी 150 पारियों में वह 38.08 की औसत से 5331 रन बना चुके हैं। इनमें 14 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। 199 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वहीं, वनडे में वह आठ मैच खेल चुके हैं और 17.33 की औसत से 104 रन बना सके। उन्हें 2021 में टेस्ट कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज भी जीती। इसके अलावा अपनी कप्तानी में 2021-22 में भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ा और एल्गर को कप्तानी से हटा दिया गया। उनकी जगह तेम्बा बावुमा को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dean Elgar Captain South Africa against India 2nd Test IND vs SA Farewell Match at Newlands Cricket Ground
डीन एल्गर - फोटो : सोशल मीडिया
एल्गर ने संन्यास का एलान करते हुए एक भावुक पोस्ट में लिखा-  जैसा कि सब कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत हो जाता है और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी क्योंकि मैंने इस खूबसूरत खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। एक ऐसा खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केप टाउन टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा। दुनिया में मेरे पसंदीदा स्टेडियम में आखिरी मैच खेलूंगा। यह वही स्टेडियम है जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट रन बनाए थे और उम्मीद है वहीं मैं आखिरी टेस्ट रन भी बनाऊंगा।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ

Dean Elgar Captain South Africa against India 2nd Test IND vs SA Farewell Match at Newlands Cricket Ground
डीन एल्गर और जोर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीत लिया। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक सकी। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, लेकिन भारत तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पारी के अंतर से हार गया। भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल के शतक के दम पर 245 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन का विशाल स्कोर बनाया और 163 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत 131 रन पर सिमट गया और मैच भी गंवा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed