फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में तोड़ सकते हैं 21 साल पुराना रिकॉर्ड, तेंदुलकर ने बनाया था

Wed, 27 Dec 2017 08:35 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
virat kohli can break sachin tendulkars 21 year old record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सचिन तेंदुलकर के 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

virat kohli can break sachin tendulkars 21 year old record
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ..

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने जनवरी 1997 में केपटाउन पर 169 रन की उम्दा पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 24 चौके जड़े थे। इसी पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी शतक ठोका था। हालांकि, इन दोनों की पारियों का असर टीम इंडिया पर नहीं पड़ा और वह 282 रन के विशाल अंतर से मैच हार गई।

virat kohli can break sachin tendulkars 21 year old record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

तेंदुलकर की मास्टरक्लास पारी दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में सवश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। विराट कोहली जिस तरह के फॉर्म में हैं, उससे यह उम्मीद बंध चुकी है कि वो 'क्रिकेट के भगवान' का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli can break sachin tendulkars 21 year old record
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। एक कप्तान और एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की और नए कीर्तिमान भी स्थापित किए। 29 वर्षीय कोहली टेस्ट क्रिकेट में छह दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने।

विज्ञापन
virat kohli can break sachin tendulkars 21 year old record
विराट कोहली - फोटो : File

यही नहीं, विराट कोहली ने इस साल 11 इंटरनेशनल शतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में खेलेगी। विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वो सचिन तेंदुलकर के 21 साल लंबे चले रिकॉर्ड को स्टाइल से ध्वस्त करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed