गेंद से छोड़छाड़ करने के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे डेविड वॉर्नर ने पहली बार मैदान में जोरदार वापसी की। उन्होंने मैदान पर वापसी करते हुए शानदार शतक लगाया। ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर ओवल स्टेडियम में खेलते हुए वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया नेशनल हाई परफॉर्मेंस टीम के खिलाफ टी-20 अभ्यास मैच में 130 रन बनाए।
गेंदबाजों के दिल में डेविड वॉर्नर का खौफ, मैदान पर वापसी करते ही जड़े 18 छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर्नर ने अपनी पारी से फैंस का काफी मनोरंजन किया। वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान कई शानदार शॉट भी लगाए। 130 रनों की पारी के दौरान उन्होंने लगभग 18 छक्के लगाए। उनकी पारी को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह लगभग दो महीनों से क्रिकेट से दूर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्नर ने जिस गेंदबाज के खिलाफ यह पारी खेली, वह हल्के गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट भी लगाए। जिससे यह अंदाजा लग रहा था कि वह लगातार क्रिकेट कि प्रैक्टिस कर रहे है। मगर ऐसा नहीं है। इस दौरान वॉर्नर ने रिवर्स स्वीप का भी अच्छा इस्तेमाल किया। मैच के बाद वॉर्नर ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के समय भी बिताया और वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे।
इसके बाद वॉर्नर कनाडा में होने वाले ग्लोबल टी-20 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो विन्नीपेग हॉक्स के लिए खेलेंगे। यह टूर्नामेंट जून के अंत में होगी। वॉर्नर के साथ इसमें ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि स्मिथ को ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने 3 क्रिकेटरों को सख्त सजा सुनाई थी। सीए ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक-एक साल तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई के युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।