फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यो-यो टेस्ट में फेल होते ही IPL का यह सुपरस्टार टीम इंडिया से हुआ बाहर, जानिए कप्तान कोहली का हाल

Fri, 15 Jun 2018 10:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli clears YoYo test, Ambati Rayudu fails before England tour
- फोटो : social media

युवा बल्लेबाज संजू सैमसन, मोहम्मद शमी के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे एक और क्रिकेटर 'यो-यो' टेस्ट के फेर में फंस गए। मगर फिटनेस आइकॉन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बिना किसी परेशानी के यह टेस्ट पास कर गए।

Virat Kohli clears YoYo test, Ambati Rayudu fails before England tour
इस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली का आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में खेलना तय है, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाति रायुडू यह फिटनेस टेस्ट पास करने में  नाकाम रहे, जिसके बाद अब वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं।
Virat Kohli clears YoYo test, Ambati Rayudu fails before England tour
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इंग्लैंड जाने वाली टीम में सिर्फ रायुडू हैं, जो इसमें नाकाम रहे। उनका स्कोर 16.1 से कम था, जो भारत टीम के लिए मानक रखा गया है। रायुडू को टीम से बाहर किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli clears YoYo test, Ambati Rayudu fails before England tour
- फोटो : getty
बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए रायुडू ने जबरदस्त खेल दिखाया था। उनके इस शानदार फॉर्म को देखते हुए लगभग डेढ़ साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी।
विज्ञापन
Virat Kohli clears YoYo test, Ambati Rayudu fails before England tour
चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 11 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रायुडू का 'यो-यो' स्कोर 14 के आसपास रहा। कोहली के अलावा एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना और मनीष पांडे ने आसानी से यह टेस्ट पास कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed