बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेल रहे वॉर्नर ने इस दौरान ऐसा काम कर दिखाया जो आज से पहले शायद ही कोई बल्लेबाज कर पाया हो।
VIDEO: डेविड वॉर्नर पहले से ज्यादा हुए खूंखार, दाएं हाथ की बैटिंग देख गेल के भी छूटे पसीने
बीपीएल में सिलहट सिक्सर्स की तरफ से खलते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने पहली बार दाएं हाथ से बैटिंग की। इतना ही नहीं, दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने तूफानी शॉट भी लगाए। बता दें कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वॉर्नर सिलहट टीम के कप्तान हैं।
राइट हैंडेड बैटिंग करते हुए वॉर्नर ने कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल की तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता। डेविड वॉर्रन ने इस मैच में 36 गेंदों पर 61 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
Unbelievable by Warner if it’s not working with your left hand switch to your right!!! Shot Boi!!!!Video Credit : https://t.co/WE1KrAg5a3 #BPL19 #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/sKUCP3YjSS
देखें वीडियो:
उनकी बल्लेबाजी के दम पर सिलहट सिक्सर्स ने पहले बैटिंग करते हुए रंगपुर राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। फैंस को यह जानकार खुशी होगी कि वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध इसी साल मार्च माह में खत्म होने जा रहा है।
डेविड वॉर्नर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सिलहट सिक्सर्स ने यह मुकाबला 27 रन से अपने नाम किया। वॉर्नर के अलावा लिटन दास ने इस मैच में 70 रन की पारी खेली थी।
David Warner hits six with 🤟🤟🤟right hand #BPL19 pic.twitter.com/g2OSNUCsyI
देखें वीडियो: