टी-20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ एक ही मुकाबला बचा है और वह भी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच का खिताबी जंग। दोनों टीमें रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में रिकॉर्ड दूसरी बार खिताब के लिए भिड़ेंगी यानी कि जो भी चैंपियन बना इतिहास उसी के नाम लिखा जाएगा। लेकिन खिताब से पहले टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक खेले गए मुकाबलों के सफर की कुछ दिलचस्प बातें जान लीजिए।
फाइनल से पहले जान लें, वर्ल्ड कप में कितने लगे चौके-छक्के और बने रन
टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक कुल 30 अर्धशतक लगे हैं जिसमें सबसे ज्यादा 5 फिफ्टी दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से लगे। इसके बाद अफगानिस्तान का नंबर आता है जिसकी ओर से 4 अर्धशतक लगाए गए। जहां तक बल्लेबाजों का सवाल है तो विराट कोहली ने सर्वाधिक 3 फिफ्टी ठोंकी है। दूसरे स्थान पर फिर अफगान टीम का नंबर है यानी की अस्गर स्टैनिकजाई है जिन्होंने 2 बार 50 से ज्यादा की पारी खेली। अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी 2 बार फिफ्टी लगाई है।
फाइनल से पहले जान लें, वर्ल्ड कप में कितने लगे चौके-छक्के और बने रन
अब बात टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम की। अब तक कुल 302 छक्के लगे हैं जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की ओर से कुल 37 छक्के लगाए गए। विंडीज की ओर से 36 और इंग्लैंड की ओर से 34 छक्के लगाए गए। बल्लेबाजों में बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 14 छक्के लगाए जबकि क्रिस गेल के खाते में 11 छक्के ही दर्ज हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो फाइनल में विंडीज टीम के सामने 2 ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें उन्हे अफगानिस्तान जैसी टीम से छीनने ही होंगे। लीग चरण में अफगानिस्तान से हारने वाली विंडीज टीम सर्वाधिक छक्के और व्यक्तिगत छक्कों के मामले में पीछे दिख रही है। फाइनल में कम से कम 2 छक्के इस टीम को लगाने ही होंगे, साथ ही गेल को अफगान बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद (12) को पीछे छोड़ने के लिए 2 छक्के लगाने होंगे।
फाइनल से पहले जान लें, वर्ल्ड कप में कितने लगे चौके-छक्के और बने रन
32 मैचों से कुल 223 कैच लपके गए हैं। इनमें से इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 26 कैच लिए गए हैं। इसके बाद बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने 24 और न्यूजीलैंड के क्षेत्ररक्षकों ने 20 कैच लपके हैं। व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 6 कैच लपके।
फाइनल से पहले जान लें, वर्ल्ड कप में कितने लगे चौके-छक्के और बने रन
जहां तक अब तक टूर्नामेंट में झटके विकेटों का सवाल है तो कुल 362 विकेट गिरे हैं। इन 362 विकेटों में सबसे ज्यादा विकेट बांग्लादेश (40 विकेट) के खाते में गए, जबकि अफगानिस्तान ने 38 और न्यूजीलैंड ने 35 बल्लेबाजों ने पवेलियन की राह दिखाई थी। इसमें सबसे ज्यादा 12 विकेट मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) ने लिए।