Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings' new head coach Zaheer Khan reaction on MS Dhoni new role and IPL retirement decision

आईपीएल 2027: धोनी के सीएसके का मेंटर बनने पर क्या बोले मुख्य कोच जहीर खान? संन्यास के फैसले से हुई थी हैरानी

Sat, 21 Nov 2026 09:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Nov 2026 09:28 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान ने एमएस धोनी के आईपीएल से बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। धोनी आईपीएल 2027 से सीएसके के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। जहीर ने कहा कि धोनी का अनुभव टीम के लिए काफी अहम होगा और उनके मार्गदर्शन से उनका काम आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Chennai Super Kings' new head coach Zaheer Khan reaction on MS Dhoni new role and IPL retirement decision
सीएसके - फोटो : IANS

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए मुख्य कोच जहीर खान टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने से संन्यास लेने के फैसले को लेकर भावुक हैं। हालांकि, धोनी अब आईपीएल में चेन्नई की पीली जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह आईपीएल 2027 से टीम के मेंटर की भूमिका में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे। जहीर खान ने धोनी के नए रोल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके साथ होने से जिम्मेदारियां साझा होंगी और उनका काम आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की पुष्टि की थी। फ्रेंचाइजी ने यह भी बताया था कि धोनी अब टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई की टीम पिछले कुछ सीजन से खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में नए मुख्य कोच जहीर खान के लिए धोनी का अनुभव काफी अहम रहने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos

जहीर ने श्रीनिवासन की बात का किया समर्थन
सीएसके के यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में जहीर खान ने धोनी के फैसले पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा, यह सप्ताह हम सभी के लिए भावुक रहा है। इस दौरान कई तरह की भावनाएं मन में आई हैं। हर साल आप उम्मीद करते हैं कि धोनी इस सीजन में भी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह टीम के साथ रहेंगे, लेकिन एक अलग भूमिका में। इसी वजह से मन में मिली-जुली भावनाएं हैं। क्रिकेट में उनका सफर शानदार रहा है। एन श्रीनिवासन ने बिल्कुल सही कहा था कि धोनी के बिना सीएसके की कल्पना नहीं की जा सकती और यह बात बिल्कुल सच है।

धोनी के मेंटर बनने से जहीर काफी उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह मिली-जुली भावनाओं वाला पल है, क्योंकि अब आप उन्हें टीम के लिए खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। लेकिन मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि वह मेरी जिम्मेदारियां साझा करेंगे और मेरा काम आसान बनाएंगे। वह हमें सही दिशा में मार्गदर्शन देंगे और एक मेंटर के तौर पर टीम की मदद करेंगे। मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन उनके खेलने से दूर होने के फैसले को लेकर भावुक भी हूं।
विज्ञापन

Chennai Super Kings' new head coach Zaheer Khan reaction on MS Dhoni new role and IPL retirement decision
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IANS
धोनी के फैसले से हैरान थे जहीर
जहीर खान ने बताया कि धोनी के आईपीएल में बतौर खिलाड़ी आगे नहीं खेलने का फैसला उनके लिए अप्रत्याशित था। सीएसके की मालिक रूपा गुरुनाथ ने पहले खुलासा किया था कि धोनी ने फ्रेंचाइजी को संकेत दे दिया था कि वह बतौर खिलाड़ी वापसी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, जहीर ने कहा कि उन्होंने इस संभावना के बारे में ज्यादा नहीं सोचा था, क्योंकि उनका पूरा ध्यान आगामी सीजन की तैयारी और टीम संयोजन पर था।

जहीर ने कहा, बिल्कुल नहीं। इसकी कुछ वजहें थीं। पिछला साल इस साइकिल का आखिरी साल था। इसलिए नए साइकिल की शुरुआत को देखते हुए शायद इस तरह के विचार मेरे मन में आते। लेकिन उस समय मैं इस बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा था। आप सीजन की तैयारी, टीम के संयोजन और प्लेइंग इलेवन को लेकर योजना बना रहे होते हैं। मैंने व्यक्तिगत तौर पर इस बारे में कोई विचार नहीं किया था, क्योंकि बात धोनी की थी। उन्हें पता है कि उनके लिए सही फैसला क्या है और किस समय कौन सा कदम उठाना है।
विज्ञापन

धोनी ने किया था फैसले का जिक्र 
जहीर ने बताया कि धोनी ने बेहद सामान्य बातचीत के दौरान अपने फैसले का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, इसलिए मैं अपना समय और ऊर्जा इस बारे में सोचने में नहीं लगा रहा था। जो भी फैसला होना था, वह धोनी का ही होना था और मैं सीजन की तैयारी कर रहा था। जब उन्होंने बहुत ही सहज अंदाज में इसका जिक्र किया तो मेरे लिए यह अप्रत्याशित था। जैसा कि आप जानते हैं, उन्हें किसी बड़ी घोषणा के जरिए खबर बनाने का शौक नहीं है। बातचीत के दौरान उन्होंने सामान्य तरीके से कहा कि अब यही है और नीलामी के लिए आपके पास कुछ अतिरिक्त पैसे होंगे।

Chennai Super Kings' new head coach Zaheer Khan reaction on MS Dhoni new role and IPL retirement decision
धोनी - फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में किए बड़े बदलाव
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर और मैकनील नोरोंहा को रिलीज कर दिया है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी अब खिलाड़ी के बजाय मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीती हैं। चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दोनों टीमों ने पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किए हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद टीम पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में आईपीएल 2027 में जहीर खान और मेंटर धोनी की जोड़ी से टीम को नए सिरे से मजबूत करने की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed