{"_id":"6b00f534fd96a8df54097d85","slug":"gautam-gambhir-s-coach-sanjay-bharadwaj-rejects-religious-angle-in-mohammed-siraj-s-omission-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर बवाल: कांग्रेस सांसद को गंभीर के कोच का दो टूक जवाब; जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर बवाल: कांग्रेस सांसद को गंभीर के कोच का दो टूक जवाब; जानें क्या कहा
Sat, 21 Nov 2026 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:11 AM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर उठे सवालों के बीच गौतम गंभीर के बचपन के कोच ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद के आरोपों के बाद उन्होंने चयन के पीछे की वजह बताई और टीम प्रबंधन के फैसले पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज के चयन नहीं होने पर सवाल उठाते हुए धार्मिक एंगल की ओर इशारा किया था। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा कि टीम में किसी तरह का हिंदू-मुस्लिम भेदभाव नहीं है और चयन पूरी तरह क्रिकेट की जरूरतों के आधार पर होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
गुरनूर, गंभीर, गिल और सिराज
- फोटो : BCCI/ANI
गंभीर के कोच बोले- टीम में कोई हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं
गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सिराज को बाहर रखने के पीछे कोई धार्मिक कारण नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह बेबुनियाद है। भारतीय क्रिकेट टीम में कोई हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं है। हर कोई भारतीय है और देश का प्रतिनिधित्व करता है। गौतम गंभीर ने हमेशा मोहम्मद सिराज का समर्थन किया है और अगर सिराज प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं, तो इसकी वजह सिर्फ टीम की जरूरतें हैं।'
भारद्वाज ने आगे कहा कि टीम का चयन संयोजन, खिलाड़ियों की भूमिका और उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया जाता है। उन्होंने कहा, 'गंभीर किसी खिलाड़ी के खिलाफ व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं रखते। उनकी प्राथमिकता सही संयोजन के साथ एक मजबूत टीम तैयार करना है। बीसीसीआई भी हिंदू-मुस्लिम विभाजन में विश्वास नहीं करता और न ही इसे बढ़ावा देता है। इस तरह के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।'

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज व सांसद इमरान मसूद
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उठाए थे सवाल
दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सिराज के नाम को उनके चयन नहीं होने की वजह से जोड़ते हुए कहा था, 'उनका नाम सिराज है, क्या यही वजह काफी नहीं है? अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और फिर भी उनका चयन नहीं हो रहा है, तो इसकी और क्या वजह हो सकती है? यही वजह हो सकती है, इसके अलावा कोई दूसरी वजह नहीं हो सकती।'

डब्ल्यूटीसी चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं सिराज
मोहम्मद सिराज का पहले टेस्ट से बाहर होना इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि वह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजों के अलग संयोजन को चुना। भारत ने इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को मौका दिया। वहीं, अनुभवी सिराज को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया।

सितांशु कोटक
- फोटो : PTI
बल्लेबाजी कोच ने भी किया चयन का बचाव
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी सिराज को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि कप्तान और टीम प्रबंधन ने उपलब्ध विकल्पों में से मुकाबले के लिए सबसे मजबूत संयोजन चुना है। ऐसे में टीम चयन को खिलाड़ियों की व्यक्तिगत स्थिति के बजाय टीम की जरूरतों के नजरिए से देखा जाना चाहिए।