Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   KL Rahul Creates History With Two Century Partnerships in India's Test Innings Against New Zealand

राहुल ने बनाया रिकॉर्ड: यशस्वी-पडिक्कल के साथ मिलकर पहली बार किया ये कमाल; द्रविड़-गंभीर की सूची में भी शामिल

Sat, 21 Nov 2026 08:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले जायसवाल और फिर पडिक्कल के साथ बड़ी साझेदारी कर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों की सूची में जगह बनाई। वेलिंगटन में उनकी इस पारी से कौन-सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना?

विज्ञापन
KL Rahul Creates History With Two Century Partnerships in India's Test Innings Against New Zealand
राहुल, यशस्वी और पडिक्कल - फोटो : BCCI

विस्तार

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में अपने शतक से इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहले यशस्वी जायसवाल और फिर देवदत्त पडिक्कल के साथ शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड में एक टेस्ट पारी में दो शतकीय साझेदारियों में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, राहुल ने SENA देशों में एक ही टेस्ट पारी में पहली दो विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास सूची में भी जगह बना ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल ने पहले जायसवाल, फिर पडिक्कल के साथ जोड़े 100 से ज्यादा रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 89 गेंदों की पारी में 16 चौके लगाए। इसके बाद राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। पडिक्कल 175 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया। 

न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल
न्यूजीलैंड की धरती पर एक ही टेस्ट पारी में दो शतकीय साझेदारियों में शामिल होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में राहुल अब तीसरे स्थान पर हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने 1998-99 में हैमिल्टन और गौतम गंभीर ने 2009 में वेलिंगटन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

न्यूजीलैंड में एक टेस्ट पारी में दो शतकीय साझेदारियों में शामिल भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज मैदान और साल
राहुल द्रविड़ हैमिल्टन, 1998-99
गौतम गंभीर वेलिंगटन, 2009
केएल राहुल वेलिंगटन, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

SENA देशों में खास सूची में शामिल हुए राहुल
केएल राहुल ने इस पारी में एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में एक ही टेस्ट पारी में पहली और दूसरी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, चेतन चौहान, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा और राहुल द्रविड़ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि, बाकी साझेदारियां SENA के अन्य देशों में था। न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा पहली बार हुआ है। यानी न्यूजीलैंड में पहली बार भारत की ओर से पहली और दूसरी विकेट के लिए शतकीय साझेदारियां हुईं हैं। राहुल ने यशस्वी और पडिक्कल के साथ मिलकर ये कमाल किया है।

SENA देशों में भारत की पहली दो विकेट के लिए शतकीय साझेदारियां

पहली विकेट की साझेदारी

दूसरी विकेट की साझेदारी

मैदान और साल

सुनील गावस्कर – चेतन चौहान (213 रन)

सुनील गावस्कर – दिलीप वेंगसरकर (153 रन)

द ओवल, 1979

सुनील गावस्कर – कृष्णमाचारी श्रीकांत (191 रन)

सुनील गावस्कर – मोहिंदर अमरनाथ (224 रन)

सिडनी, 1985-86

वीरेंद्र सहवाग – आकाश चोपड़ा (141 रन)

वीरेंद्र सहवाग – राहुल द्रविड़ (137 रन)

मेलबर्न, 2003-04

केएल राहुल – यशस्वी जायसवाल (130 रन)

केएल राहुल – देवदत्त पडिक्कल (165 रन)

वेलिंगटन, 2026

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed