फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी जिला जेल: बंदियों से मांगी जाती थी रिश्वत

Sat, 02 Apr 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Apr 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
prisoners captured varanasi jail superintendent and jailer made hostage
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

वाराणसी की जिला जेल में हुए हंगामे असल वजह जो सामने आ रही है वो चौंकाने वाली है। जेल पेशी के लिए अदालत भेजे जा रहे बंदी अजय यादव से बंदी राइटर ने पैसे माँगा। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद ये हंगामा शुरू हो गया।

prisoners captured varanasi jail superintendent and jailer made hostage
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

इस हंगामे के बाद जब जिलाधिकारी राजमनि यादव ने मीडिया को अंदर बुलाया तो उसके बाद कैदियों ने भी अपनी बात रखी। बंदियों ने मांग रखी कि जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर को निलंबित किया जाय हालांकि अभी उनका ट्रांसफर किया गया है।

prisoners captured varanasi jail superintendent and jailer made hostage
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

बंदियों ने मांग की कि जेल का चार्ज गजटेड अधिकारी को मिले जिसके बाद जेल का चार्ज एसीएम को दे दिया गया। बंदियों का कहना था कि आज हुए बवाल के संबंध में किसी भी बंदी पर मुकदमा न दर्ज किया जाए और न ही किसी अन्य जेल में उनका ट्रांसफर हो जिसे डीएम ने मान लिया। उन्होंने कहा कि बंदियों के मुलाकातियों की तलाशी सिर्फ बंदी रक्षक करेंगे, बंदी राइटर न करे जिसे भी मान लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
prisoners captured varanasi jail superintendent and jailer made hostage
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

बंदियों की एक मांग यह भी थी कि मुन्ना सिंह सहित हाल में मरे सभी बंदियों की मौत की न्यायिक जांच हो जिसे भी प्रशासन ने मान लिया है। बंदियों ने भोजन की व्यवस्था को सुधारने की बात कही जिसे प्रशासन ने आज से ही लागू कर दिया। बंदियों की मांग थी कि सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल बैरक नंबर 12-13 के सामने पहुंचे उनके आने के बाद भी कैदियों को समझाया लेकिन वो नहीं माने और बवाल जारी रहा।

विज्ञापन
prisoners captured varanasi jail superintendent and jailer made hostage
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी

खबर लिखे जाने तक पीएसी और भारी संख्या में फोर्स बैरक नंबर 12-13 की तरफ भेजी गई है और मीडिया को बाहर भेजा दिया गया। वाराणसी जिला जेल में 14 बैरक है और वर्तमान में 1860 बंदी है। 1 से 13 तक के बैरक में बंदी रखे गए हैं और 14वें में बंदी राइटर रहते हैं। मौके पर डीआईजी जेल भी पहुंच गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed