Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bangladesh Proposes Tri-Series Involving Pakistan and Sri Lanka Ahead of Asia Cup 2027

त्रिकोणीय सीरीज: एशिया कप 2027 से पहले बांग्लादेश में होगा बड़ा टूर्नामेंट? पाकिस्तान-श्रीलंका को मिला ऑफर

Sat, 21 Nov 2026 06:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 06:13 AM IST
सार

एशिया कप 2027 की मेजबानी से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक बड़ी सीरीज आयोजित करने की तैयारी में है। पाकिस्तान और श्रीलंका के सामने प्रस्ताव रखा गया है और दोनों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट को लेकर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन
Bangladesh Proposes Tri-Series Involving Pakistan and Sri Lanka Ahead of Asia Cup 2027
श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 2027 एशिया कप से पहले बड़ी क्रिकेट सीरीज आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने पाकिस्तान और श्रीलंका के सामने बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी टीम की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी ने हाल ही में बाली में हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा था। बीसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने इस विचार पर सकारात्मक रुख दिखाया है।
विज्ञापन


एशिया कप से पहले सीरीज कराने की तैयारी
बीसीबी के अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, 'हमने एशिया कप से पहले बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका को प्रस्ताव दिया है और दोनों देशों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है।' हालांकि, अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस सीरीज की घोषणा नहीं की जा सकती। दोनों बोर्ड अभी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और उन्हें अपनी अंतिम सहमति देनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम इसकी घोषणा नहीं कर सकते, क्योंकि यह हमारी ओर से दिया गया प्रस्ताव है और दोनों देश इस पर विचार कर रहे हैं। वे बाद में हमें बताएंगे कि वे इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं।' इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को पाकिस्तान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया था कि बांग्लादेश ने अगले विश्व कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, बीसीबी के अधिकारियों ने इस समयसीमा को गलत बताया और स्पष्ट किया कि यह सीरीज 2027 एशिया कप से पहले आयोजित करने का प्रस्ताव है।


2016 के बाद पहली बार एशिया कप की मेजबानी करेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश को 2027 एशिया कप की मेजबानी करनी है। यह टूर्नामेंट 18 जून से चार जुलाई तक खेला जाएगा। बांग्लादेश ने आखिरी बार 2016 में एशिया कप की मेजबानी की थी। उस समय टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया था और मेजबान टीम उपविजेता रही थी। 2027 का एशिया कप तमीम इकबाल के नेतृत्व में बीसीबी की ओर से आयोजित होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। ऐसे में बोर्ड इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज आयोजित करके टूर्नामेंट की तैयारियों को भी मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed