फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंपायर के एग्जाम में कई बार हुई फेल, अब मेंस क्रिकेट में इतिहास रचने उतरेंगी क्लेयर

Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
claire polosak set for umpiring debut in australia
क्लेयर पोलोसक - फोटो : twitter

क्लेयर पोलोसक ने कभी क्रिकेट नहीं खेला और कई बार वो अंपायर के एग्जाम में फेल भी हुई, लेकिन अब वो ऑस्ट्रेलिया के मेंस क्रिकेट में ऐतिहासिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

claire polosak set for umpiring debut in australia
क्लेयर पोलोसक - फोटो : twitter

जी हां, क्लेयर रविवार को न्यू साउथ वेल्स और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच होने वाले मुकाबले में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। पुरुषों के क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली वो पहली महिला बनेंगी। सिडनी में होने वाले मुकाबले में पोलोसक अंपायर में पॉल विल्सन के साथ अंपायरिंग करेंगी। उम्मीद है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी खेलेंगे।

claire polosak set for umpiring debut in australia
क्लेयर पोलोसक - फोटो : hindustan times

इस वर्ष इंग्लैंड में संपन्न आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के 4 मैचों में अंपायरिंग करने वाली 29 वर्षीया क्लेयर ने कहा कि उन्होंने अंपायर बनने का तय कर रखा था जबकि उन्हें खेलने का कोई अनुभव हासिल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
claire polosak set for umpiring debut in australia
क्लेयर पोलोसक - फोटो : twitter

क्लेयर ने बुधवार को मीडिया से कहा, 'मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, जो कि कई लोगों के लिए बहुत इंटरेस्टिंग होता है। मैंने क्रिकेट हमेशा फॉलो किया। मेरे पिता ने मुझे अंपायर बनने के लिए प्रेरित किया। मैं एग्जाम में कई बार फेल हुई, लेकिन मैं अंपायर बनना चाहती थी और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की।'

विज्ञापन
claire polosak set for umpiring debut in australia
क्लेयर पोलोसक - फोटो : twitter

बता दें कि क्लेयर पोलासक पिछले दो साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में हैं और मेंस क्रिकेट में पहले तीसरे अंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं। इस बार उन्हें प्रमुख अंपायर बनाया गया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि बड़ा मौका होने पर वो अपनी तैयारियों में कोई बदलाव नहीं करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed