फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अफरीदी ने धमाकेदार अंदाज में बदला लेकर बनाया था यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 04 Oct 2017 02:26 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 04 Oct 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
afridi makes history on 4 oct 1996 against sri lanka by fastest century
शाहिद अफरीदी - फोटो : file photo
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के वन डे इतिहास में जो किया है वह दुबारा कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाएगा। 16 साल के अफरीदी ने 21 साल पहले आज ही के दिन यानी 4 अक्टूबर 1996 को अपने वन डे करियर की पहली पारी में महज 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। अफरीदी के ऐसे अवतार से तब सब भौंचक्के कर गए थे। नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी ने अपनी इस शतकीय पारी में 11 छक्के और 4 चौके लगाए थे। आइए इस तूफानी पारी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण यादों को हम आगे की स्लाइडों में जानेंगे। 

सचिन तेंदुलकर के बैट से खेली थी यह पारी 

afridi makes history on 4 oct 1996 against sri lanka by fastest century
शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने महान सचिन तेंदुलकर के बैट से यह पारी खेली थी। यह पारी नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई। अफरीदी ने इस बैट को आज भी संभाल कर रखा हुआ है। इस पारी के दम पर ही अफरीदी ने क्रिकेट जगत को बता दिया था कि वह स्टार ही नहीं बल्कि सुपर स्टार हैं। उनकी यह पारी महज 50 मिनट तक चली। मैदान के चारों ओर उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर यह शतक बनाया था। गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में अफरीदी ने खुलासा किया कि उन्होंने यह पारी सचिन तेंदुलकर के बैट से खेली थी। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान टीम में मैं शामिल ही हुआ था। तब वकार यूनिस भाई मेरे पास आए और कहा इस बैट से खेलो और देखो, यह बैट सचिन तेंदुलकर का है। 

जयसूर्या को उसी के अंदाज में ‌दिया जवाब 

afridi makes history on 4 oct 1996 against sri lanka by fastest century
शाहिद अफरीदी
1996 के विश्व कप में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी का जो नजारा पेश किया वह क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। इसी साल जुलाई-अगस्त में सिंगापुर में सिंगर कप के दौरान जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इसी पारी का बदला लेते हुए अफरीदी ने दो माह बाद नैरोबी में अपना तूफानी शतक बनाया। सिंगर कप में जयसूर्या ने 10 छक्के मारे तो नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी ने उसी अंदाज में 11 छक्के मार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी की इस पारी से पाक ने बनाए 371 रन 

afridi makes history on 4 oct 1996 against sri lanka by fastest century
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने 255 की स्ट्राइक रेट से इस मैच में 40 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस धुआंधार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 371 रनों को विशाल स्कोर खड़ा किया ‌था। बदले में श्रीलंका की टीम 289 रनों पर आउट हो गई। इस तरह पाक को 82 रनों से जीत मिली थी। अफरीदी ने इस पारी के बाद कई तूफानी पारियां खेली। 2003-04 के दौरान कानपुर में भारत के खिलाफ अफरीदी ने महज 45 गेंदों में शतक ठोक दिया था। उस दौर में अफरीदी तूफानी पारी के पर्याय हो गए थे। 
विज्ञापन

18 साल बाद टूटा ‌था यह रिकॉर्ड 

afridi makes history on 4 oct 1996 against sri lanka by fastest century
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
क्रिकेट में रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। लिहाजा अफरीदी का यह रिकॉर्ड भी टूटा पर इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों को पूरे 18 साल इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में सिर्फ 36 गेंदों में शतक ठोक यह रिकॉर्ड तोड़ा था। एंडरसन के इस रिकॉर्ड को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीवि‌लियर्स ने एक साल के अंदर तोड़ दिया जब उन्होंने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के ‌खिलाफ 66 गेंदों में अपनी 162 रनों की पारी के दौरान महज 31 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed