{"_id":"59d4a79a4f1c1ba1538b585c","slug":"claire-polosak-set-for-umpiring-debut-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंपायर के एग्जाम में कई बार हुई फेल, अब मेंस क्रिकेट में इतिहास रचने उतरेंगी क्लेयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंपायर के एग्जाम में कई बार हुई फेल, अब मेंस क्रिकेट में इतिहास रचने उतरेंगी क्लेयर
Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्लेयर पोलोसक ने कभी क्रिकेट नहीं खेला और कई बार वो अंपायर के एग्जाम में फेल भी हुई, लेकिन अब वो ऑस्ट्रेलिया के मेंस क्रिकेट में ऐतिहासिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
2 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : twitter
जी हां, क्लेयर रविवार को न्यू साउथ वेल्स और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच होने वाले मुकाबले में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। पुरुषों के क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली वो पहली महिला बनेंगी। सिडनी में होने वाले मुकाबले में पोलोसक अंपायर में पॉल विल्सन के साथ अंपायरिंग करेंगी। उम्मीद है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी खेलेंगे।
3 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : hindustan times
इस वर्ष इंग्लैंड में संपन्न आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के 4 मैचों में अंपायरिंग करने वाली 29 वर्षीया क्लेयर ने कहा कि उन्होंने अंपायर बनने का तय कर रखा था जबकि उन्हें खेलने का कोई अनुभव हासिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : twitter
क्लेयर ने बुधवार को मीडिया से कहा, 'मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, जो कि कई लोगों के लिए बहुत इंटरेस्टिंग होता है। मैंने क्रिकेट हमेशा फॉलो किया। मेरे पिता ने मुझे अंपायर बनने के लिए प्रेरित किया। मैं एग्जाम में कई बार फेल हुई, लेकिन मैं अंपायर बनना चाहती थी और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की।'
विज्ञापन
5 of 5
क्लेयर पोलोसक
- फोटो : twitter
बता दें कि क्लेयर पोलासक पिछले दो साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में हैं और मेंस क्रिकेट में पहले तीसरे अंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं। इस बार उन्हें प्रमुख अंपायर बनाया गया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि बड़ा मौका होने पर वो अपनी तैयारियों में कोई बदलाव नहीं करेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।