{"_id":"595c6d264f1c1b98188b4832","slug":"chris-gayle-returns-in-west-indies-team-for-t-20-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी
Wed, 05 Jul 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
west indies
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की एक बार फिर टीम में वापसी की है। उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। 37 वर्षीय गेल की एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। गेल वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार साल 2016 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए फाइनल में वह आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए खेलते दिखे थे।
भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी
2 of 5
क्रिस गेल
आईपीएल के दौरान वह टी-20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि उनका बल्ला आईपीएल-10 में खामोश रहा। एक ही मैच में वो अपने जाने-माने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे थे।
भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी
3 of 5
जेसन होल्डर
- फोटो : getty
चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ टी-20 के लिए वनडे की तुलना में मजबूत टीम को मैदान में उतारने का फैसला किया है। टीम की कमान एक बार फिर कार्लोस ब्रेथवेट संभालेंगे। जेसन होल्डर को एकबार फिर आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी
4 of 5
कार्लोस ब्राथवेट
भारत के खिलाफ पिछले साल अमेरिका में खेले गए दो टी-20 मैचों में ब्रैथवेट ने टीम की कमान संभाली थी और वेस्टइंडीज को 1-0 से जीत दिलाई थी। गेल एक बार फिर कैरेबियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे। वह इवान लुईस के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। स्पिन आक्रमण सुनील नरेन के नेतृत्व में काम करेगा। वहीं मध्यक्रम में किरोन पोलार्ड टीम को मजूबूती देंगे।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी
5 of 5
West Indies
- फोटो : Reuters
वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम इस प्रकार है: कार्लोस ब्रैथवेट(कप्तान), सैमुएल बद्री, रॉन्सफोर्ड बीटन, क्रिस गेल, इवान लुइस, जेसन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमेन पोवेल, मार्लोन सैमुएल्स, जेरोम टेलर, चैड्विक वॉलटन, कैसरिक विलियम्स
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।