फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी 

Wed, 05 Jul 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
chris gayle returns in west Indies team for T-20 Against india
west indies - फोटो : Reuters
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की एक बार फिर टीम में वापसी की है। उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। 37 वर्षीय गेल की एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। गेल वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार साल 2016 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए फाइनल में वह आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए खेलते दिखे थे। 

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी 

chris gayle returns in west Indies team for T-20 Against india
क्रिस गेल
आईपीएल के दौरान वह टी-20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि उनका बल्ला आईपीएल-10 में खामोश रहा। एक ही मैच में वो अपने जाने-माने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे थे। 

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी 

chris gayle returns in west Indies team for T-20 Against india
जेसन होल्डर - फोटो : getty
चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ टी-20 के लिए वनडे की तुलना में मजबूत टीम को मैदान में उतारने का फैसला किया है। टीम की कमान एक बार फिर कार्लोस ब्रेथवेट संभालेंगे। जेसन होल्डर को एकबार फिर आराम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी 

chris gayle returns in west Indies team for T-20 Against india
कार्लोस ब्राथवेट
भारत के खिलाफ पिछले साल अमेरिका में खेले गए दो टी-20 मैचों में ब्रैथवेट ने टीम की कमान संभाली थी और वेस्टइंडीज को 1-0 से जीत दिलाई थी। गेल एक बार फिर कैरेबियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे। वह इवान लुईस के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। स्पिन आक्रमण सुनील नरेन के नेतृत्व में काम करेगा। वहीं मध्यक्रम में किरोन पोलार्ड टीम को मजूबूती देंगे। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी-20 के लिए दिग्गज की हुई कैरेबियाई टीम में वापसी 

chris gayle returns in west Indies team for T-20 Against india
West Indies - फोटो : Reuters
वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम इस प्रकार है: कार्लोस ब्रैथवेट(कप्तान), सैमुएल बद्री, रॉन्सफोर्ड बीटन, क्रिस गेल, इवान लुइस, जेसन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमेन पोवेल, मार्लोन सैमुएल्स, जेरोम टेलर, चैड्विक वॉलटन, कैसरिक विलियम्स 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed