फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CT 2025: 'शमी तैयार नहीं, बुमराह को लेकर खबर अच्छी नहीं', पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया की तैयारियों पर रखी राय

Wed, 05 Feb 2025 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Feb 2025 12:48 PM IST
सार

आकाश का मानना है कि सिराज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम में सिराज का नाम जुड़ जाएगा। यह किसकी जगह होगा, हम पता लगा लेंगे।'

विज्ञापन
Champions Trophy 2025: 'Shami far from ready, Bad news on Bumrah', Aakash Chopra on Team India Preparation
शमी, बुमराह और सिराज - फोटो : Twitter
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का एलान तो कर दिया है, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं, जिनका कोई जवाब नहीं मिल सका है। इनमें जसप्रीत बुमराह की चोट की स्थिति सबसे ऊपर है। इस मिनी विश्व कप को शुरू होने में लगभग दो हफ्ते का समय रह गया है। वहीं, टीम में किसी भी तरह के बदलाव के एलान की अंतिम तारीख 12 फरवरी है। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से बुमराह को लेकर कोई जानकारी नहीं आने से फैंस हैरान हैं। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन क्या वह खेल पाएंगे, यह सवालिया निशान है। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी है और कहा है कि यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है और उन्हें जो अपडेट मिला है, वह सकारात्मक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद शमी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
Champions Trophy 2025: 'Shami far from ready, Bad news on Bumrah', Aakash Chopra on Team India Preparation
बुमराह - फोटो : BCCI
'बुमराह की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर नहीं'
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं बुमराह की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर नहीं सुन रहा हूं। हालांकि, मैं सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करूंगा और जो मैंने सुना है उसे साझा भी नहीं करूंगा।' बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लग गई थी और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम के चयन के वक्त कहा था कि बुमराह को कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा था कि उम्मीद है बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक फिट हो जाएंगे।
Champions Trophy 2025: 'Shami far from ready, Bad news on Bumrah', Aakash Chopra on Team India Preparation
शमी - फोटो : PTI
शमी के फॉर्म पर आकाश चोपड़ा का बयान
वहीं, टीम इंडिया में कई महीनों बाद वापसी रहे शमी का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ और तीसरे टी20 में उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला। इस मैच में शमी ने तीन ओवरों में 25 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। वहीं, पांचवें टी20 में शमी ने तीन विकेट तो लिए, लेकिन 2.3 ओवर में 35 रन खर्च कर दिए। आकाश चोपड़ा ने शमी पर भी चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: 'Shami far from ready, Bad news on Bumrah', Aakash Chopra on Team India Preparation
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
'सिराज 15 सदस्यीय टीम में वापसी जरूर करेंगे'
आकाश ने कहा, 'चुने गए चार तेज गेंदबाजों को टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट होना चाहिए। हमने मोहम्मद शमी को भी देख लिया है। उन्होंने पिछले मैच में तीन विकेट चटकाए और ठीक गेंदबाजी की, लेकिन वह तैयार नहीं है।' भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए केवल तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों- बुमराह, शमी और अर्शदीप सिंह का चयन किया है। वहीं, हार्दिक चौथे पेसर होंगे। इसके अलावा टीम में चार स्पिनर्स भी हैं।
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: 'Shami far from ready, Bad news on Bumrah', Aakash Chopra on Team India Preparation
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
शुरुआती दो वनडे में बुमराह के बैकअप हैं हर्षित
हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए बुमराह के बैकअप के रूप में चुना गया है, जबकि मोहम्मद सिराज को टीम में नहीं रखा गया है। आकाश का हालांकि मानना है कि सिराज 15 सदस्यीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम में सिराज का नाम जुड़ जाएगा। यह किसकी जगह होगा, हम पता लगा लेंगे। मुझे लगता है कि सिराज चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे।' फॉर्म में चल रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में भी शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed