फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: तीन लाख से अधिक छात्रों को धोनी ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- छोटे शहरों के सपने दुनिया जीत सकते हैं

Tue, 04 Feb 2025 08:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

धोनी की क्रिकेट यात्रा इस खेल के इतिहास में सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक रही है। रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने के बाद वह भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर भी बन गए और टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की कप्तानी की।

विज्ञापन
MS Dhoni gave  mantra of success to students dreams of small towns can win the world
एमएस धोनी - फोटो : पीटीआई
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन लाख से अधिक छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के सपने दुनिया को जीत सकते हैं। मंगलवार को मुंबई के एसवीपी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्गज खिलाड़ी ने अपने संघर्ष की दास्तां बयां की। 
MS Dhoni gave  mantra of success to students dreams of small towns can win the world
रैना-धोनी - फोटो : x
रांची जैसे छोटे से शहर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले धोनी ने छात्रों के साथ अपना सफर साझा किया। उन्होंने कहा- छोटे शहरों के सपने दुनिया को जीत सकते हैं-सफलता अब पिन कोड की मोहताज नहीं है। अगर रांची का एक लड़का इसे हासिल कर सकता है, तो सही मार्गदर्शन, समर्पण और मानसिकता के साथ कोई भी ऐसा कर सकता है।
MS Dhoni gave  mantra of success to students dreams of small towns can win the world
युवराज और धोनी - फोटो : Twitter
धोनी की क्रिकेट यात्रा इस खेल के इतिहास में सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक रही है। रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने के बाद वह भारत के सबसे बड़े ट्रॉफी कलेक्टर भी बन गए और टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2007, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और एक पावर हिटर के रूप में खुद का नाम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni gave  mantra of success to students dreams of small towns can win the world
जडेजा और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने आगे कहा- पर्दे के पीछे होने वाली तैयारियों पर ध्यान दें, यही वह चीज है जो बड़े मंच पर धैर्य और उसके बाद आने वाले नतीजों की ओर ले जाती है। वर्तमान में जिएं और हर पल का आनंद लें - मैंने कभी भारत के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचा, मैं केवल बड़े होने के दौरान खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करता था।
विज्ञापन
MS Dhoni gave  mantra of success to students dreams of small towns can win the world
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
इस दौरान धोनी ने छात्रों को अपनी असफलताओं से सीखने और आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा- सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। असफलताओं से सीखना और आगे बढ़ते रहना ही मुख्य बात है। नेताओं का सम्मान, चुनौतियों को स्वीकार करना और कड़ी मेहनत करना ऐसे अपूरणीय मूल्य हैं जो सफलता को परिभाषित करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed