फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंकाई चीतों के शिकार पर निकलेंगे साउथ अफ्रीकी शिकारी

Sat, 03 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 03 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Match 3 Preview Sri Lanka Vs South Africa
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका - फोटो : twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शनिवार को पूल-बी का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में कागजों पर 'कमजोर' नजर आ रहे श्रीलंकाई चीतों के सामने होगी वर्ल्ड नंबर-1 वनडे टीम साउथ अफ्रीका। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में एबी डीविलियर्स के सेना ही फेवरिट मानी जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का बदला वो श्रीलंका से ले सकती हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंकाई चीतों के शिकार पर निकलेंगे साउथ अफ्रीकी शिकारी

Champions Trophy 2017 Match 3 Preview Sri Lanka Vs South Africa
क्विंटन डि कॉक - फोटो : getty
फार्म की बात करें तो श्रीलंका ने पिछले 5 वनडे में से सिर्फ 1 में ही जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं साउथ अफ्रीका ने बीते 5 वनडे में 2 जीत हासिल की है और 3 मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 9 मैचों में श्रीलंका सिर्फ 1 ही जीत सका है। दक्षिण अफ्रीका ने 8 मैच जीते हैं, जिसमें श्रीलंका का 5-0 से सफाया भी शामिल है।

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंकाई चीतों के शिकार पर निकलेंगे साउथ अफ्रीकी शिकारी

Champions Trophy 2017 Match 3 Preview Sri Lanka Vs South Africa
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country
लसिथ मलिंगा की वापसी श्रीलंका को मजबूती देगी। वहीं उनके दूसरे पेसर नुवान कुलासेकरा वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 5वें श्रीलंकाई गेंदबाज बनने से सिर्फ एक 1 विकेट ही दूर हैं। श्रीलंका को अपने इन दोनों गेंदबाजों के अलावा ऑलराउंडर अलेला गुणारत्ने से भी खासी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बाहर होने के बाद श्रीलंका की नजरें अपने नए कप्तान उपुल थरंगा पर भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंकाई चीतों के शिकार पर निकलेंगे साउथ अफ्रीकी शिकारी

Champions Trophy 2017 Match 3 Preview Sri Lanka Vs South Africa
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
बतौर कप्तान एबी डीविलियर्स 100 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में एबी ने 66.33 की औसत और 110 के बेजोड़ स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। डीविलियर्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाज- फाफ डु प्लेसी, क्विंटन डि कॉक और हाशिम अलमा, सभी टॉप 10 में शामिल है। वहीं गेंदबाजों में की सूची में पहले दो पायदोनों पर कागिसो रबाडा और इमरान ताहिर मौजूद हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंकाई चीतों के शिकार पर निकलेंगे साउथ अफ्रीकी शिकारी

Champions Trophy 2017 Match 3 Preview Sri Lanka Vs South Africa
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका का संभावित अंतिम एकादश:
एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसी, जेपी ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, मॉर्ने मार्कल, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed