फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे होता है ICC अध्यक्ष का चुनाव, सौरव गांगुली के साथ इस पद की रेस में और कौन

Mon, 10 Aug 2020 08:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 10 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Board Meet Nomination Process How ICC President is elected
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को बोर्ड की ऑनलाइन बैठक होनी है। कार्यसूची में एकमात्र मुद्दा अगले स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में शशांक मनोहर के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना होगा। यह उम्मीद की जा रही है कि फैसला चाहे चुनाव से हो या सर्वसम्मति से चयन की पूरी प्रक्रिया चार सप्ताह तक खत्म हो जाएगी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘सोमवार की बैठक की कार्यसूची में केवल नामांकन प्रक्रिया है। आम तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाता है।’

Board Meet Nomination Process How ICC President is elected
ICC - फोटो : social Media

आमतौर पर आईसीसी में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, लेकिन बोर्ड के कुछ सदस्य चाहते हैं कि 17 सदस्यों के बीच इसका फैसला साधारण बहुमत से हो जाए। आईसीसी के 17 बोर्ड सदस्यों में 12 टेस्ट खेलने वाले देश, तीन सहयोगी राष्ट्र (मलेशिया, स्कॉटलैंड, सिंगापुर), अध्यक्ष (इस मामले में अंतरिम) और स्वतंत्र निदेशक (पेप्सिको के इंद्रा नूई) शामिल हैं। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी भी आईसीसी बोर्ड का हिस्सा हैं, लेकिन उनके पास मतदान का अधिकार नहीं है।

Board Meet Nomination Process How ICC President is elected
आईसीसी
यह होगी प्रक्रिया

एक उम्मीदवार को आईसीसी के किसी पूर्व या वर्तमान निदेशक द्वारा नामित किया जा सकता है। मगर चुनाव के लिए उम्मीदवारी तय करने के लिए उसके पास दो वर्तमान निदेशकों का समर्थन होना चाहिए। इस बात पर चर्चा हुई है कि क्या किसी पूर्व निदेशक द्वारा किसी मौजूदा अधिकारी को मनोनीत करना वैध होगा या नहीं। जहां तक उम्मीदवारों का संबंध है तो इमरान ख्वाजा (सिंगापुर के वर्तमान अंतरिम चेयरमैन) सहित कुछ अन्य नामों पर चर्चा हो रही है। कोई सर्वसम्मत उम्मीदवार नहीं होने के कारण घोषणा में लंबा समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Board Meet Nomination Process How ICC President is elected
ग्रीम स्मिथ और सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला
कॉलिन ग्रेव्स सबसे आगे

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख कॉलिन ग्रेव्स मनोहर की जगह लेने वालों की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व प्रमुख डेव कैमरन ने भी दावा किया है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए जरूरी संख्या है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड हालांकि खुद उनके खिलाफ है। यहां तक कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिस नेंजानी ने भी इस पद के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है। यही कारण था कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली का खुले तौर पर समर्थन किया था।

विज्ञापन
Board Meet Nomination Process How ICC President is elected
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

सौरव गांगुली भी हैं दौड़ में
स्मिथ के नेंजानी से संबंध अच्छे नहीं है। सीएसए ने तब स्पष्ट किया कि पूर्व कप्तान ने उनकी व्यक्तिगत क्षमता पर टिप्पणी की थी। इसके लिए सबकी नजरें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गंगुली पर भी होंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई उन्हें वैश्विक संस्था में भेजना चाहता है। गांगुली के मामले में अनुकूलन अवधि (कूलिंग ऑफ परियड) में छूट देने की याचिका उच्चतम न्यायालय के पास है, जिस पर अगली सुनवाई 17 अगस्त को है। गांगुली ने कई बार स्पष्ट किया है कि 48 साल के प्रशासक के रूप में उनके पास सर्वश्रेष्ठ करने के लिए काफी समय है। अगर उन्हें बीसीसीआई छोड़ना भी पड़ा तो भारतीय बोर्ड उन्हें वैश्विक निकाय के शिखर पर देखना पसंद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed