आईपीएल की टीमों में शामिल टीम इंडिया के नामी क्रिकेटरों की उनके घर जाकर कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। यूएई रवानगी से पूर्व फ्रेंचाइजी अपने बड़े क्रिकेटरों के बारे में किसी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। फ्रेंचाइजी की ओर से उनके घरों में टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जा रही है। ज्यादातर बड़े क्रिकेटरों की पहले दौर की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से कई के परिणाम भी आ गए हैं जो नेगेटिव पाए गए हैं।
2 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएई रवानगी से पूर्व टीम मालिकों का अपने क्रिकेटरों के चार से पांच सैंपल कराने की योजना है। इसी के तहत कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई है। बड़े क्रिकेटरों को किसी तरह से जोखिम में नहीं डाला जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे एहतियात के साथ उनके घरों में ही सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
3 of 4
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की टीम में शामिल टीम इंडिया के एक क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उनका एक टेस्ट हो गया है और उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। वहीं फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यूएई रवानगी से पूर्व टीम के स्टार क्रिकेटरों पर खास नजर रखी जा रही है। यही कारण है कि उनकी सैंपलिंग बिना उन्हें जोखिम में डाले घर जाकर की जा रही है। सारी टेस्टिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
4 of 4
IPL 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी क्रिकेटरों की भी सैंपलिंग शुरू
ज्यादातर टीमों ने अपने क्रिकेटरों को एकांतवास में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन कई टीमों ने अपने क्रिकेटरों को घरों में ही रहने के लिए कहा है। यही नहीं टीम में शामिल विदेशी क्रिकेटरों का भी टीम मालिक अपने स्तर पर कोविड टेस्ट कराने में जुट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी सैंपलिंग भी उनके ही देशों में एजेंसियों को अनुबंधित कर की जा रही हैं।