फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी से जुड़ा अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, दुनिया से अपना यह दर्द छिपाकर खेलते रहे थे विश्व कप

Fri, 27 Sep 2019 08:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Sep 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Big update on MS Dhoni, Injuries are main cause of his absence from international cricket
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। लगातार चर्चाओं में बने रहने वाले धोनी बीते कुछ समय से छुट्टियों पर चल रहे हैं। विश्व कप में खराब खेल और सेमीफाइनल में हारकर भारत के बाहर हो जाने के बाद माही के संन्यास की खबरें भी जमकर वायरल होने लगी थी।



Big update on MS Dhoni, Injuries are main cause of his absence from international cricket
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान कब अपना बल्ला और विकेटकीपिंग दस्ताने टांगेगा। रांची का यह राजकुमार फिलहाल खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है। वह बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना ब्रेक नवंबर तक बढ़ा लिया है। इसी क्रम में उन्हें लेकर बढ़ता जा रहा संशय और गहराता जा रहा है।

Big update on MS Dhoni, Injuries are main cause of his absence from international cricket
एम एस धोनी - फोटो : social Media

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से विश्व कप में धोनी के बल्ले की खामोशी का कारण भी पता लग चुका है। चर्चा है कि वर्ल्ड कप के दौरान धोनी चोटिल शरीर से पूरा टूर्नामेंट खेलते रहे। उनके पीठ में चोट लगी थी, जो मैच दर मैच बढ़ती गई। इसके साथ ही विश्व कप में उनकी कलाई में भी चोट लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big update on MS Dhoni, Injuries are main cause of his absence from international cricket
धोनी - फोटो : SELF

माना जा रहा है कि इन्हीं चोटों के कारण ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोटों के कारण ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। धोनी वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए थे। इसके बजाय वह सेना के साथ ट्रेनिंग में व्यस्त रहे।

विज्ञापन
Big update on MS Dhoni, Injuries are main cause of his absence from international cricket
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। अब खबरें है कि दिसंबर में जब वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी तब टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं। शायद यह उनके करियर की आखिरी सीरीज भी हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed