फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय मांजरेकर: वह महान भारतीय क्रिकेटर जिसने गुस्से में खिलाड़ी को चांटा मारा और नौकरी गंवा दी

Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Some interesting facts about life of ex indian criclet team captain, Vijay Manjrekar
विजय मांजरेकर, इनसेट में पुत्र संजय - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले महान भारतीय क्रिकेटर विजय मांजरेकर का आज जन्मदिन है। 26 सितंबर 1931 को मुंबई में पैदा हुए इस खिलाड़ी ने तकरीबन 13 साल तक टेस्ट मैच खेला। उनके बेटे संजय मांजरेकर ने भी भारतीय टीम में जगह बनाई, हालांकि बतौर बल्लेबाज उतने सफल नहीं हो पाए, लेकिन कई दशकों से कमेंट्री में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।



हाल ही में संजय ने आत्मकथा लिखी, नाम है इम्परफेक्ट। इस ऑटोबायोग्राफी ने संजय ने कई मजेदार किस्से साझा किए, लेकिन अपने पिता विजय मांजरेकर और परिवार से उनके रिश्तों के बारे में पढ़कर कोई भी चौंक जाएगा। संजय को इस हिम्मत के लिए शाबासी भी देनी चाहिए।

Some interesting facts about life of ex indian criclet team captain, Vijay Manjrekar
विजय मांजरकेर - फोटो : ट्विटर

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया कि किस तरह उन्हें अपने पिता और पूर्व क्रिकेटर विजय की मौजूदगी में डर का अहसास होता था। बकौल संजय वह अपने पिता से बहुत डरते थे। दरअसल पूरा परिवार (संजय, दो बहनें और मां) ही विजय मांजरेकर से खौफ खाता था। 

जब विजय ने क्रिकेट से संन्यास लिया, तब खिलाड़ियों को इतना पैसा नहीं मिलता था। मजबूरी में नौकरी करनी पड़ी, लेकिन मैदान पर तेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले खिलाड़ी को डेस्क पर बैठकर बाबूगिरी नहीं सुहाई। इन सबके चलते विजय लगातार चिड़चिड़े और गुस्सैल होते गए। घर में कई बार हाथापाई की नौबत भी आई।

Some interesting facts about life of ex indian criclet team captain, Vijay Manjrekar
विजय मांजरकेर - फोटो : ट्विटर

विजय को एक बार अंडर-19 टीम का कोच और मैनेजर बनाकर इंग्लैंड भेजा गया। उस दौरान एक मशहूर खिलाड़ी को उन्होंने तमाचा रसीद लगा दिया। मीडिया ने सीनियर मांजरेकर को आड़े हाथों लेते हुए, जमकर आलोचना की। मजबूरन बीसीसीआई को उन्हें इस पद से हटाना पड़ा। मतलब गुस्से से उनकी एक अच्छी खासी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Some interesting facts about life of ex indian criclet team captain, Vijay Manjrekar
चेतन चौहान

एक बार विजय मांजरेकर के पास चेतन चौहान पहुंचे। उस वक्त वह खराब फॉर्म से जुझ रहे थे। अपने जमाने के मशहूर बल्लेबाज और मौजूदा उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान ने विजय मांजरेकर से पूछा, सर मेरी बल्लेबाजी में क्या खराबी है। विजय का जवाब था, खराबी तुम्हारी बैटिंग में नहीं, सेलेक्टर्स में है, जिन्होंने तुम्हें टीम में लिया।

विज्ञापन
Some interesting facts about life of ex indian criclet team captain, Vijay Manjrekar
विजय मांजरेकर - फोटो : ट्विटर

बकौल संजय, 'पिता जी ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस लंदन में बनवाया था। वह नियमों के बहुत पाबंद थे। जब भी कोई ट्रैफिक रूल तोड़ता या गलत कट मारता। विजय गुस्सा जाते। ओवरटेक करते और फिर कार से अपना औजार, निकालते जो वे इंग्लैंड से लाए थे। विजय इसे धमकाने के काम लाते। कई बार दोनों तरफ से झगड़ा और लात घूंसा शुरू हो जाता। मां और बहनें उन्हें दूर हटने और मामला खत्म करने के लिए समझाते रहते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed