आज कल के दौर में क्रिकेट के मैदान पर नए-नए रिकॉर्ड बनने और रिकॉर्ड टूटने के मामले में जो तेजी आई है वैसा पहले नहीं था। यह दौर गेंदबाजों के लिए सबसे कठिन है लेकिन बल्लेबाजों का बल्ला लगातार आग उगल रहा है।
एक बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, जड़े 44 छक्के 23 चौके
बंगाल के क्रिकेटर पंकज शॉ ने भी हाल ही में एक धमाकेदार पारी खेली है जिसकी धमक दूर दूर तक सुनाई पड़ रही है। पंकज ने यह पारी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच के दौरान खेली। यह मैच बारिशा स्पोर्टिंग और कालीकाटा संसद टीम के बीच खेला गया।
एक बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, जड़े 44 छक्के 23 चौके
बारिशा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पंकज शॉ ने 413 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान 44 छक्के और 23 चौके जड़ डाले। इसके साथ ही वह तीन दिवसीय कैब लीग में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए।
एक बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, जड़े 44 छक्के 23 चौके
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण कालीकाटा की टीम ने अपनी पहली पारी में 114.1 ओवर में 369 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बारिशा ने पंकज शॉ की आतिशी बैटिंग की बदौलत 8 विकेट पर 708 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान पंकज ने 6वें विकेट के लिए अजमेर सिंह के साथ 203 रन जोड़े वहीं आठवें विकेट के लिए श्रेयास चक्रवर्ती के साथ 191 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में श्रेयास ने केवल 22 रन का योगदान दिया। बाकी रन पंकज ने बनाए।
एक बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, जड़े 44 छक्के 23 चौके
शॉ बंगाल की रणजी टीम के सदस्य हैं। उन्होंने पिछले सीजन में ही बंगाल के लिए रणजी डेब्यू किया था। अब तक खेले 12 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 613 रन बना चुके हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।