फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित 

Wed, 16 Aug 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 16 Aug 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
 becoming team india's Vice-captaincy a huge honour says Rohit Sharma 
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN

श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम की घोषणा करने के साथ-साथ एक बड़ा बदलाव भी किया। पिछले कुछ महीने से खाली पड़े वनडे टीम के उपकप्तानी के पद को भर दिया। रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित 

 becoming team india's Vice-captaincy a huge honour says Rohit Sharma 
रोहित शर्मा

तकरीबन 10 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बावजूद रोहित अपनी जगह टेस्ट टीम में पक्की नहीं कर पाए हैं लेकिन उपकप्तान बनने के बाद रोहित ने कहा, सबसे पहले टीम का उपकप्तान बनाए जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। 10 साल पहले तक मैं केवल भारत के लिए खेलने के बारे में सोचता था लेकिन अब टीम का उपकप्तान नियुक्त होने के बाद बेहद खुशी हो रही है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित 

 becoming team india's Vice-captaincy a huge honour says Rohit Sharma 
रोहित शर्मा - फोटो : icc
20 अगस्त से वनडे सीरीज शुरू हो रही है और इसी मैच से मेरे ऊपर जिम्मेदारी आएगी और मेरी जो भूमिका होगी मैं उसे अच्छी तरह निभाऊंगा। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं सिर्फ उस समय का लुत्फ उठाना चाहता हूं।  मैदान पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का भार उठाने के रोहित आदी हैं। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित 

 becoming team india's Vice-captaincy a huge honour says Rohit Sharma 
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
जब रोहित से आईपीएल और नई जिम्मेदारी में अपने नए रोल के बारे में तुलना करने को कहा गया तो रोहित ने कहा,  इन दोनों में बहुत अंतर है। लेकिन उत्साह और ऊर्जा का स्तर दोनों में एक जैसा होता है। ऐसे कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, यहां मैं उपकप्तान हूं, वहां कप्तान था इसलिए वहां ज्यादा इनवॉल्व था। यहां मेरी भूमिका थोड़ी कम होगी लेकिन मैं मैदान में बतौर उपकप्तान उतरने के लिए बेकरार हूं।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उतरने के लिए बेताब हैं रोहित 

 becoming team india's Vice-captaincy a huge honour says Rohit Sharma 
रोहित शर्मा - फोटो : pti
टेस्ट क्रिकेट में स्थाई जगह नहीं बना पाने पर रोहित ने कहा, दस साल बेहद तेजी से गुजर गए। इस दौरान मेरे करियर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन एक खिलाड़ी के करियर में ऐसा होता है। लेकिन आपको इस तरह के उतार चढ़ाव से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। पिछले दस साल में मैंने  टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए हर मौके का इंतजार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed