इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एजबेस्टन में सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच खेला जाना है। यह टेस्ट मैच दिन रात्रि का होगा। इससे पहले चार डे नाइट टेस्ट खेले गए हैं। यह पांचवां टेस्ट होगा। धुंधली रोशनी में
गुलाबी गेंद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार इस तरह का टेस्ट खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के लिए दिन रात्रि का यह दूसरा टेस्ट होगा वहीं इंग्लैंड के लिए दिन रात्रि का यह पहला टेस्ट होगा। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास ने इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। गुलाबी गेंद से दिन रात्रि के टेस्ट मैच की इस मुहिम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इससे टेस्ट मैच और गुलजार होंगे। उनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। स्ट्रास ने कहा कि ऐसी कोशिश करके ही हम टेस्ट में और अधिक दर्शक जोड़ सकते हैं।
धुंधली रोशनी में सबसे पहला टेस्ट कंगारुओं और कीवियों के बीच हुआ
2 of 6
डे नाइट टेस्ट
- फोटो : sportskeeda.com
27 नवंबर से 1 दिसंबर 2015 में एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इस तरह का पहला टेस्ट खेला गया। जिसमें
ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से विजयी रहा।
अक्टूबर 2016 में पाक और वेस्टइंडीज भिड़े
3 of 6
गुलाबी गेंद
- फोटो : getty
13 से 17 अक्टूबर 2016 के बीच दुबई में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दिन रात्रि का दूसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें
पाकिस्तान ने 56 रन से जीत हासिल की थी।
नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टक्कर
4 of 6
डे नाइट टेस्ट
- फोटो : india today
24 से 28 नवंबर 2016 तक एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
दिसंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और पाक टकराए
15 से 19 दिसंबर 2016 के बीच गाबा ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने दिन रात्रि का चौथा टेस्ट खेला। जिसमें ऑस्ट्रेलिया 38 रनों से विजयी रहा।