फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: 'टीवी अंपायर का फैसला ही अंतिम', फखर जमां के फैसले को लेकर पूर्व अंपायर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

Wed, 24 Sep 2025 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Sep 2025 09:56 AM IST
सार

अब इस मामले पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। अनिल चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें क्रिकेट में नई नहीं हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Ex-Umpire Anil Chaudhary Slams Pakistan ICC Complaint Over Sanju Samson Fakhar Zaman Catch
सैमसन और फखर जमां - फोटो : Twitter
एशिया कप 2025 में जमकर ड्रामा देखने को मिला है। खासतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच में विवाद की झड़ी लग गई। हालांकि, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज और सुपर-4 राउंड में हार का सामना करना पड़ा। हार की बौखलाहट तब दिखी, जब उन्होंने सुपर-4 मैच में फखर जमां को आउट देने के तीसरे अंपायर के फैसले का विरोध आईसीसी के सामने किया। पाकिस्तान का रोना जारी है और अब भारत के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी नियमों का हवाला देकर पाकिस्तान को आईना दिखाया है।
Asia Cup 2025: Ex-Umpire Anil Chaudhary Slams Pakistan ICC Complaint Over Sanju Samson Fakhar Zaman Catch
सैमसन और जमां - फोटो : Twitter
क्या हुआ था?
दरअसल, मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने फखर का एक लो कैच पकड़ा था। तीसरे अंपायर ने फखर को आउट करार दिया और इस पर बवाल हो गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस का मानना है कि सैमसन ने कैच ठीक तरीके से कलेक्ट नहीं किया था और गेंद जमीन से टकराई थी। फखर भी तीसरे अंपायर के फैसले से नाखुश थे और वह ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त कोच माइक हेसन से कुछ कहते दिखे। इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने इस फैसले को लेकर विरोध दर्ज कराया। 
 
Asia Cup 2025: Ex-Umpire Anil Chaudhary Slams Pakistan ICC Complaint Over Sanju Samson Fakhar Zaman Catch
सैमसन और जमां - फोटो : Twitter
चौधरी ने दिखाया आईना
अब इस मामले पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। अनिल चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें क्रिकेट में नई नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'यह क्रिकेट में पुरानी परंपरा है। मैं किसी टीम का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक टीम 100 रन से हार जाएगी और कहेगी कि अंपायर ने वाइड गलत दिया।' पूर्व अंपायर का यह बयान पाकिस्तान की शिकायत पर सीधा संदेश माना जा रहा है। चौधरी ने इशारों-इशारों में कहा कि हार के बाद विवादों में उलझने के बजाय टीमों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Ex-Umpire Anil Chaudhary Slams Pakistan ICC Complaint Over Sanju Samson Fakhar Zaman Catch
सैमसन और जमां - फोटो : Twitter
टीवी अंपायर की चलेगी
उन्होंने साफ कहा कि टीवी अंपायर का निर्णय ही अंतिम माना जाता है।  चौधरी ने कहा, 'टीवी अंपायर जो सोचता है वही चलेगा, चाहे आप या मैं कुछ भी कहें। वह साइड एंगल भी ले सकते थे, लेकिन हर अंपायर का अपना तरीका होता है संतुष्ट होने का, और वह संतुष्ट थे कि अंगुलियां गेंद के नीचे थीं। ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं था कि गेंद जमीन को छू गई थी। मैंने भी पहली बार देखने पर सोचा कि वह आउट है।'
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Ex-Umpire Anil Chaudhary Slams Pakistan ICC Complaint Over Sanju Samson Fakhar Zaman Catch
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत के प्रदर्शन पर बड़ी बात
अनिल चौधरी ने एशिया कप फाइनल को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें लगता है कि फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच होगा। चौधरी ने कहा, 'मैंने भविष्यवाणी की थी कि फाइनल में भारत और श्रीलंका खेलेंगे। जिस तरह से भारत खेल रहा है, बाकी टीमों और भारत के बीच बड़ा अंतर है। लेकिन टी20 ऐसा खेल है जिसमें ज्यादा भविष्यवाणी नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी दो-तीन खिलाड़ी भी मैच का रुख बदल देते हैं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed