भारतीय अंडर-19 टीम जब श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो सभी का ध्यान क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पर रहेगा। अंडर-19 टीम के नए गेंदबाजी कोच सनथ कुमार ने बताया कि अर्जुन तेंदुलकर के साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अर्जुन से वैसा ही बर्ताव किया जा रहा है, जैसा अन्य टीम सदस्यों के साथ हो रहा है।'
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट, गेंदबाजी कोच ने बताई असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सर्किट में भारतीय अंडर-19 टीम के गेंदबाजों को इस समय सनथ कुमार कोचिंग दे रहे हैं क्योंकि पारस म्हांब्रे अभी इंडिया ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। यह पूछने पर कि अर्जुन ने काफी ध्यान आकर्षित किया है तो उन्हें कैसे संभाला जा रहा है। कुमार ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि इस बारे में सोचना मेरा क्षेत्राधिकार नहीं है, लेकिन कोच के रूप में मेरे लिए सभी लड़के समान हैं। मेरे लिए अर्जुन दूसरे बच्चों से अलग नहीं हैं। मेरा काम सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना है।'
कुमार को छोटे राज्यों की सफल कोचिंग का श्रेय जाता है। उन्होंने असम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल जबकि आंध्र को विजय हजारे के सेमीफाइनल तक पहुंचाया। वह राष्ट्रीय टीम की दूसरी बार कोचिंग करेंगे। कुमार ने कहा, 'मैंने 2008 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कोचिंग की थी। इस बार मेरा अनुबंध अक्टूबर में अंडर-19 एशिया कप तक का है, जो बांग्लादेश में होगा।'
उन्होंने कहा, 'कम समय में आप तकनीक पर ज्यादा काम नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें मैच खेलने हैं। मेरा अधिक ध्यान रणनीतिक हिस्से पर लगा है। मैं लड़को को मैच की परिस्थितियों के लिए तैयार करना चाहता हूं ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह जितना सीम का उपयोग करेगा, उसे इसका ज्यादा फायदा मिला। मैं कैंप के दौरान बच्चों को ध्यान दिलाना चाहूंगा कि उन्हें स्टंप के पास गेंदबाजी करने से क्या फायदा मिलेगा।'
बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम का कैंप 1 जुलाई से बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में शुरू होगा। भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। इसमें अर्जुन तेंदुलकर का चयन हुआ है। इसके बाद भारतीय टीम पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। चार दिवसीय मैचों की कप्तानी अनुज रावत को सौंपी गई है जबकि वन-डे में आर्यन जुयाल कमान संभालेंगे।